1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंतित है पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग

World Cup 2019: चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंतित है पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2019 08:30 am IST,  Updated : Jul 08, 2019 08:30 am IST

ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि विश्व कप के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारने वाली और चोटों से जूझ रही उनकी टीम मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही है।

World Cup 2019: चोटों से जूझ रही...- India TV Hindi
World Cup 2019: चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंतित है पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि विश्व कप के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारने वाली और चोटों से जूझ रही उनकी टीम मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही है लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का तरीका ढूंढ सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप चरण के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गया था। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा और मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गये जिससे मैथ्यू वेड और मिशेल मार्श को इन दोनों के कवर के तौर पर विश्व कप टीम में शामिल किया गया। शॉन मार्श चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं।

पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू से कहा, ‘‘विश्व कप में व्यवधान पड़ना असामान्य बात नहीं है लेकिन सेमीफाइनल से पहले आखिरी ग्रुप मैच में ऐसा होना संभवत: थोड़ा भिन्न है। अगर आप पूरी तरह से ईमानदार हैं तो विश्व कप सेमीफाइनल से पहले इस तरह के बदलाव आदर्श नहीं हैं, विशेषकर तब जबकि हमें पता है कि हमारा सामना इंग्लैंड से होगा जो कि खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में उतरा है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल