1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार को कंगारू कप्तान फिंच ने बताया वर्ल्ड कप का सबसे खराब प्रदर्शन

World Cup 2019: इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार को कंगारू कप्तान फिंच ने बताया वर्ल्ड कप का सबसे खराब प्रदर्शन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2019 01:32 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 01:32 pm IST

कप्तान आरोन फिंच को पिछले 12 महीने में ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्रगति पर फख्र है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन इस विश्व कप का सबसे खराब था।

World Cup 2019- India TV Hindi
World Cup 2019: इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार को कंगारू कप्तान फिंच ने बताया वर्ल्ड कप का सबसे खराब प्रदर्शन Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिंघम। कप्तान आरोन फिंच को पिछले 12 महीने में ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्रगति पर फख्र है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन इस विश्व कप का सबसे खराब था। पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 8 विकेट से पराजय मिली।

फिंच ने कहा, ‘‘हमने पिछले 12 महीने में टीम के रूप में काफी तरक्की की है और मुझे फख्र है कि हम यहां तक पहुंचे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां जीतने आये थे और मुझे दुख है कि इसका अंत इस तरह हुआ। यह पूरे विश्व कप में हमारा सबसे खराब प्रदर्शन था।’’

 
फिंच ने कहा कि इंग्लैंड ने उसे पूरी तरह से उन्नीस साबित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पहले दस ओवर में खेल बदल गया। आप कितना भी विश्लेषण कर लीजिये लेकिन हकीकत यही है कि हम खराब खेले। स्टीव और एलेक्स हमें मैच में लेकर आये लेकिन इंग्लैंड ने बहुत उम्दा बल्लेबाजी की।’’ रविवार के फाइनल के बारे में उन्होंने कहा कि कोई कयास लगाना मुश्किल है क्योंकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों जुझारू टीमें हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल