1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ ने हार के बाद दिया बड़ा बयान, "सब कुछ जल्द भुलाकर करेंगे वापसी"

World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ ने हार के बाद दिया बड़ा बयान, "सब कुछ जल्द भुलाकर करेंगे वापसी"

 Reported By: Bhasha
 Published : May 31, 2019 02:01 pm IST,  Updated : May 31, 2019 02:26 pm IST

डु प्लेसिस ने कहा , ‘‘ कई बार आपका सामना अपने से बेहतर विरोधी टीम से होगा। इंग्लैंड ने हमें खेल के तीनों विभागों में हरा दिया ।’’

इमरान ताहिर और फाफ डु प्लेसिस - India TV Hindi
इमरान ताहिर और फाफ डु प्लेसिस  Image Source : GETTY IMAGE

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि उनकी टीम को विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड से मिली हार से जल्दी उबरकर बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 311 रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका को 207 रन पर समेट दिया। 

डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड ने हर विभाग में उन्हें उन्नीस साबित कर दिया। उन्होंने हार के बाद कहा , ‘‘ कई बार आपका सामना अपने से बेहतर विरोधी टीम से होगा। इंग्लैंड ने हमें खेल के तीनों विभागों में हरा दिया ।’’ 

उन्होंने कहा , ‘‘ हम निराश जरूर हैं लेकिन इससे सबक लेकर आगे के मैचों के बारे में सोचना होगा।’’ दक्षिण अफ्रीका का सामना दूसरे मैच में रविवार को बांग्लादेश से होगा। 

दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत ही खराब रही जब अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला सिर में चोट लगने से रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह बल्लेबाजी के लिये लौटे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डु प्लेसिस ने कागिसो रबाडा की जगह इमरान ताहिर से गेंदबाजी की शुरूआत के अपने फैसले को सही ठहराया क्योंकि इस स्पिनर ने दूसरी ही गेंद पर जानी बेयरेस्टो को पवेलियन भेज दिया। इस तरह विश्व कप के इतिहास में ऐसा करने वाले ताहिर पहले स्पिन गेंदबाज बने जिन्होंने पहल ओवर डाला और विकेट भी हासिल किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल