1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्कैन के लिए अस्पताल जायेगा ये खिलाड़ी

World Cup 2019: विजयी रथ पर सवार टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्कैन के लिए अस्पताल जायेगा ये खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2019 11:12 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 11:12 pm IST

रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में भारत की जीत के हीरो धवन को तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद लगी थी लेकिन वह दर्द के बावजूद खेले थे। 

शिखर धवन और रोहित शर्मा- India TV Hindi
शिखर धवन और रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया  Image Source : GETTY IMAGE

नाटिंघम। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के बाए हाथ के अंगूठे में आई सूजन के लिए एहतियातन स्कैन मंगलवार को कराया जाएगा। जिससे उन्हें लगी चोट की गंभीरता का पता चल सके। 

रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में भारत की जीत के हीरो धवन को तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद लगी थी लेकिन वह दर्द के बावजूद खेले थे। 

काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली। धवन हालांकि चोट के कारण क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे और उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर क्षेत्ररक्षण किया। 

पता चला है कि धवन के स्कैन के बाद फिजियो पैट्रिक फरहार्ट गुरुवार को ट्रेंटब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में उनके खेलने पर फैसला करेंगे। 

भारतीय टीम उम्मीद कर रही होगी कि धवन के अंगूठे में फ्रेक्चर नहीं हो। जिससे वो 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल सके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल