1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: 'भगवा' रंग में छाई टीम इंडिया, धोनी और कोहली समेत सभी खिलाड़ियों का ऑरेंज जर्सी के साथ वायरल हुआ फर्स्ट लुक

World Cup 2019: 'भगवा' रंग में छाई टीम इंडिया, धोनी और कोहली समेत सभी खिलाड़ियों का ऑरेंज जर्सी के साथ वायरल हुआ फर्स्ट लुक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 29, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 12:36 pm IST

टीम इंडिया के सभी खिलाडियों ने भगवा रंग की जर्सी पहन कर फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक जारी किया। जिसमें हमेशा से 'मेन इन ब्लू' के नाम से जाने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी पहली बार 'मेन इन ऑरेंज' में नजर आए।

विराट कोहली और एम. एस. धोनी- India TV Hindi
विराट कोहली और एम. एस. धोनी, खिलाड़ी टीम इंडिया  Image Source : TWITTER-@CRICKETWORLDCUP

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप 2019 में आईसीसी ने फुटबॉल की तर्ज पर होम एंड अवे जर्सी का चलन शुरू किया। जिसके चलते टीम इंडिया आगामी मैच में मेजबान यानी होम टीम इंग्लैंड के सामने अपनी अवे भगवा रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। जिसको अधिकारिक तौर पर अब बीसीसीआई ने ट्वीटर पर ट्वीट के जरिये जर्सी को लांच कर दिया है।

ऐसे में टीम इंडिया के सभी खिलाडियों ने भगवा रंग की जर्सी पहन कर फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक जारी किया। जिसमें हमेशा से 'मेन इन ब्लू' के नाम से जाने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी पहली बार 'मेन इन ऑरेंज' में नजर आए।

भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके अन्य साथी इंडियन क्रिकेट टीम की नई जर्सी में शानदार फोटोशूट कराया। जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में जर्सी का अगला भाग छाती की तरफ से गाढ़ा नीला नजर आ रहा है वहीं कंधे और जर्सी का पिछला भाग भगवारंग का ही है। सोशल मीडिया पर लोग इस जर्सी को काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने तो बीसीसीआई की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'जश्न की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी'

बता दें कि विश्व कप में अजेय भारत इंग्लैंड के खिलाफ भारत अपना 7वां मैच खेलेगा। यदि वह यह मैच जीत जाता है तो सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। वहीं वर्ल्ड कप की दावेदार टीम मानी जा रही इंग्लैंड अभी तक सिर्फ 8 प्वाइंट के साथ चौथे स्थान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को अभी दो मैच जीतने होंगे। जिसमें उसके लिए करो या मरो की स्थिति वाला मैच साबित हो सकता है। हालाँकि दो में से अगर इंग्लैंड एक भी मैच जीतता है तब भी उसके सेमीफाइनल में जाने का मौका जीवित रहेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल