1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: विराट कोहली की टीम से खौफजदा है पाकिस्तान: वकार यूनुस

World Cup 2019: विराट कोहली की टीम से खौफजदा है पाकिस्तान: वकार यूनुस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2019 09:22 am IST,  Updated : Jun 18, 2019 09:22 am IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस का मानना है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मौजूदा भारतीय टीम से खौफजदा है जिस कारण वे बड़े मैचों में हमेशा दबाव में रहते हैं।

World Cup 2019: विराट कोहली की...- India TV Hindi
World Cup 2019: विराट कोहली की टीम से खौफजदा है पाकिस्तान: वकार यूनुस  Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस का मानना है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मौजूदा भारतीय टीम से खौफजदा है जिस कारण वे बड़े मैचों में हमेशा दबाव में रहते हैं। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त देकर आईसीसी विश्व कप मुकाबले में उनके खिलाफ सातवीं जीत दर्ज की।

 
वकार ने कहा कि इस हार से दोनों टीमों के बीच ‘बड़े अंतर’ का पता चलता है। वकार ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान की टीम में बड़ा अंतर आया है और रविवार को यह एक बार फिर यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दिखा।’’

इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की टीम अब भी सिर्फ प्रतिभा पर भरोसा कर रही है, जबकि भारत के खेल में टीम वर्क दिखता है। टीम के खिलाड़ी अपनी भूमिकाओं को जानते हैं और अपनी भूमिका को मैदान पर उसे शानदार तरीके से निभाते है।’’

वकार ने कहा, ‘‘ 90 के दशक में हमारी टीम मजबूत होती थी लेकिन मुझे लगता है कि अब पाकिस्तान भारत से खौफ खाता है। पाकिस्तान की टीम जब भी ऐसे मैचों में जाती है तब वे दबाव में रहते हैं और लगता है कि वे कमजोर टीम है।’’ विश्व कप में पाकिस्तान का अगला मुकाबला 23 जून को दक्षिण अफ्रीका से है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल