1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: जब चहल टीवी में इंटरव्यू के दौरान बीच में घुस आए विराट कोहली, देखें Video

World Cup 2019: जब चहल टीवी में इंटरव्यू के दौरान बीच में घुस आए विराट कोहली, देखें Video

 Reported By: IANS
 Published : Jul 04, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 06:59 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम लीग चरण मैच से पहले टीम साथी युजवेंद्र चहल के 'चहल टीवी' पर पहुंचे।

World Cup 2019: जब चहल टीवी में...- India TV Hindi
World Cup 2019: जब चहल टीवी में इंटरव्यू के दौरान बीच में घुस आए विराट कोहली, देखें Video Image Source : TWITTER/BCCI

लीड्स| भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम लीग चरण मैच से पहले टीम साथी युजवेंद्र चहल के 'चहल टीवी' पर पहुंचे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कोहली ओपनर लोकेश राहुल और चहल के साथ बातचीत कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने ट्वीट में कहा, "स्पेशल: युजी चहल और केएल राहुल ने एजबेस्टन में विजेता कप्तान कोहली के साथ चहल टीवी के अंतिम एपिसोड को खास बनाया।" इस दौरान चहल ने 'चहल टीवी' पर राहुल का इंटरव्यू लेने के साथ-साथ साथ कप्तान कोहली का मजाक भी बनाया।

भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम को श्रीलंका के साथ अपना अंतिम लीग मैच खेलना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल