1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब मुश्किल, लेकिन नामुमकिन नहीं: जेसन होल्डर

World Cup 2019: वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब मुश्किल, लेकिन नामुमकिन नहीं: जेसन होल्डर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 12:35 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जासन होल्डर ने स्वीकार किया कि अब सेमीफाइनल में जगह बनाना उनकी टीम के लिये मुश्किल होगा।

World Cup 2019: वेस्टइंडीज के...- India TV Hindi
World Cup 2019: वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह अब मुश्किल, लेकिन नामुमकिन नहीं: जेसन होल्डर  Image Source : GETTY IMAGES

टान्टन। बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जासन होल्डर ने स्वीकार किया कि विश्व कप में अब सेमीफाइनल में जगह बनाना उनकी टीम के लिये मुश्किल होगा।

वेस्टइंडीज को आठ विकेट पर 321 रन बनाने के बाद भी पराजय झेलनी पड़ी। अब कैरेबियाई टीम पांच में से तीन मैच हार चुकी है और चार ही मैच बाकी है।

होल्डर ने कहा, ‘‘इस समय तो ऐसा लग रहा है कि राह बहुत मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। हमें हर मैच को फाइनल की तरह खेलना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें हर मैच जीतना होगा ताकि उम्मीद बनी रहे।’’

वेस्टइंडीज को अगले दो मैचों में न्यूजीलैंड और भारत से खेलना है। होल्डर ने कहा, ‘‘अगर हमें सेमीफाइनल खेलना है तो सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराना होगा। हमें खुद पर विश्वास बनाये रखना होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल