1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान का बड़ा बयान, कहा- हम निडर होकर खेलना चाहते हैं

World Cup 2019: जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान का बड़ा बयान, कहा- हम निडर होकर खेलना चाहते हैं

 Reported By: IANS
 Published : May 31, 2019 08:47 pm IST,  Updated : May 31, 2019 08:47 pm IST

पाकिस्तान को पटखनी देकर वर्ल्ड कप में जोरदार आगाज करने वाली वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि उनकी अपने प्रशंसकों की खातिर निडर होकर खेलना चाहती है।

World Cup 2019: जीत के बाद...- India TV Hindi
World Cup 2019: जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान का बड़ा बयान, कहा- हम निडर होकर खेलना चाहते हैं Image Source : GETTY IMAGES

नॉटिंघम| आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को पटखनी देकर जोरदार आगाज करने वाली दो बार की चैम्पियन कैरेबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि उनकी अपने प्रशंसकों की खातिर निडर होकर खेलना चाहती है।

पाकिस्तान की टीम ने टॉस हारने केबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.4 ओवरों में 105 रन बनाए और वेस्टइंडीज ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 50 रन बनाए जबकि ओसाने थॉमस ने चार विकेट लिए।

मैच के बाद होल्डर ने कहा, "हम निडर होकर खेलना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे देशवासी हम पर गर्व करें।" होल्डर ने कहा कि वह अपने साथियों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं और अब आगे की चुनौती के लिए कमर कस रहे हैं। कैरेबियाई टीम को इसी मैदान पर 6 जून को पांच बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया से भिड़ना है।

होल्डर ने कहा, "हम जीत के साथ शुरुआत चाहते थे और मैं इस बात से खुश हूं कि हमने ऐसा कर दिखाया। हम अगर फिट हैं तो हम किसी भी टीम को टक्कर दे सकते हैं। हम आकांक्षाएं पालकर नहीं चल रहे हैं। हम धरालत पर रहना चाहते हैं। हम खुद से अधिक दूर नहीं जाना चाहते।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल