1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों रुपए की बारिश, दी जाएगी वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों रुपए की बारिश, दी जाएगी वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि

 Reported By: IANS
 Published : May 17, 2019 02:50 pm IST,  Updated : May 17, 2019 02:50 pm IST

इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ा इनामी राशी है।

World Cup 2019 winner to get the 4 million dollar prize which is highest ever prize money in the his- India TV Hindi
World Cup 2019 winner to get the 4 million dollar prize which is highest ever prize money in the history of the tournament Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप की विजेता टीम को 40 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ा इनामी राशी है। आईसीसी के अनुसार, 46 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में हारने वाली टीम को 20 लाख डॉलर जबकि सेमीफाइनल में हार झेलने वाली प्रत्येक टीम को 800,000 डॉलर की इनामी राशी दी जाएगी। 

टूर्नामेंट में लीग स्तर के मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीम को इनाम मिलेगा। लीग स्तर के मैच को जीतने वाली प्रत्येक टीम को 40,000 डॉलर जबकि लीग स्तर से आगे बढ़ने वाली टीम को एक लाख डॉलर की इनामी राशी प्रदान की जाएगी। 

टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में होगा। सेमीफाइनल मुकाबले मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड और बर्मिघम के एजबेस्टन मैदान पर क्रमश: नौ और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। पहला मैच मेजबान इंग्लैंउ और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक एक बार भी विश् कप का खिताब नहीं जीत पाए हैं। 

प्रतियोगिता में केवल 10 टीमें ही भाग ले रही हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल