1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC का ऐलान, विश्व कप यूरोप के क्वालीफायर स्कॉटलैंड की बजाय स्पेन में

ICC का ऐलान, विश्व कप यूरोप के क्वालीफायर स्कॉटलैंड की बजाय स्पेन में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 03:02 pm IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने महिला टी20 विश्व कप यूरोप और अंडर 19 पुरूष विश्व कप यूरोप क्वालीफायर कोरोना महामारी के कारण स्कॉटलैंड की बजाय स्पेन में कराने का फैसला किया है।

World Cup Europe qualifiers in Spain instead of Scotland- India TV Hindi
World Cup Europe qualifiers in Spain instead of Scotland Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने महिला टी20 विश्व कप यूरोप और अंडर 19 पुरूष विश्व कप यूरोप क्वालीफायर कोरोना महामारी के कारण स्कॉटलैंड की बजाय स्पेन में कराने का फैसला किया है। पहला टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2023 महिला टी20 विश्व कप का यूरोप क्वालीफायर है। यह 26 से 30 अगस्त के बीच खेला जायेगा जिसमें फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और तुर्की भाग लेंगे।

फ्रांस और तुर्की पहली बार किसी आईसीसी महिला टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। अंडर 19 पुरूष विश्व कप 2022 क्वालीफायर 19 से 25 सितंबर तक होंगे । इसमें आयरलैंड, जर्सी, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड भाग लेंगे।

आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘प्रतिभागी देशों और संबंधित सरकारों से बातचीत के बाद टूर्नामेंट स्पेन में कराने का फैसला लिया गया ।कोरोना महामारी के बीच टूर्नामेंट कराने का यही सर्वश्रेष्ठ मौका है।’’

अफ्रीका में अंडर 19 पुरूष विश्व कप डिविजन दो क्वालीफायर कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है।

पिछले पांच सत्र के रिकॉर्ड को देखकर तंजानिया रवांडा को अफ्रीका क्वालीफायर से प्रवेश दिया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।

icc