1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup Qualifier: स्कॉटलैंड-ओमान सहित ये 16 टीमें लेगी वर्ल्ड कप 2020 में हिस्सा, देखें पूरी लिस्ट

World Cup Qualifier: स्कॉटलैंड-ओमान सहित ये 16 टीमें लेगी वर्ल्ड कप 2020 में हिस्सा, देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2019 07:31 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 07:31 pm IST

स्कॉटलैंड और ओमान अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी दो टीमें बन गई हैं। टी-20 विश्व कप 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आस्ट्रेलिया में खेला जएगा।

World Cup Qualifier, Oman, Scotland- India TV Hindi
स्कॉटलैंड और ओमान अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी दो टीमें बन गई हैं। टी-20 विश्व कप 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आस्ट्रेलिया में खेला जएगा। Image Source : @T20WORLDCUP

दुबई। स्कॉटलैंड और ओमान अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी दो टीमें बन गई हैं। टी-20 विश्व कप 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आस्ट्रेलिया में खेला जएगा। स्कॉटलैंड ने यहां यूएई को 90 रनों से करारी शिकस्त देकर अपने चौथे टी-20 विश्व कप में जगह बनाई। इसके अलावा, ओमान भी आगामी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर गई है। वह विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली अािखरी और 16वीं टीम बनी।

ओमान ने एक रोमांचक मैच में हांगकांग को 12 रनों से हराकर विश्व कप का टिकट हासिल किया।

इन दोनों टीमों के अलावा, क्वालीफायर के जरिए पापुआ न्यू गिनी, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और नामीबिया विश्व कप में जगह बनाने में कामयाब रही है।

यह सभी टीमें अगले साल अक्टूबर में टूर्नामेंट के पहले राउंड में भिड़ेंगी।

टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, विंडीज, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, पपुआ न्यू गिनी, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड और ओमान की टीमें खेलेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल