1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Final : डेल स्टेन ने चेतेश्वर पुजारा के स्ट्राइक रोटेट ना करने पर उठाए सवाल, कह दी ये बात

WTC Final : डेल स्टेन ने चेतेश्वर पुजारा के स्ट्राइक रोटेट ना करने पर उठाए सवाल, कह दी ये बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Jun 20, 2021 02:48 pm IST

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पुजारा ने इस दौरान 36वीं गेंद पर खाता खोला और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर LBW हो गये।   

WTC Final: Dale Steyn raised questions on Cheteshwar Pujara not rotating the strike, said this- India TV Hindi
WTC Final: Dale Steyn raised questions on Cheteshwar Pujara not rotating the strike, said this Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि भारत के मुख्य बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन बेहतर तरीके से छोर बदल (स्ट्राइक रोटट) सकते थे। पुजारा के स्ट्राइक रेट को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। उन्होंने शनिवार को 54 गेंद की अपनी पारी में सिर्फ आठ रन बनाये। 

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पुजारा ने इस दौरान 36वीं गेंद पर खाता खोला और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर LBW हो गये। 

स्टेन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि जब भी वह इस पारी के वीडियो विश्लेषण को देखेंगे तो महसूस करेंगे की ऐसी गेंदें थी जहां वह रन लेकर छोर बदल सकते थे।" 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने स्कोर में 0, 0, 0, 0, 0, 4, 4, 0, 0, 0, 0, 0 के आकड़े को देखा और फिर विकेट गिरा। मुझे यकीन है कि उन सभी 50 गेंदों में स्ट्राइक रोटेट कर सकते थे और खुद तथा टीम के लिए कुछ रन जुटा सकते थे।’’ 

भारत ने बारिश और खराब रोशनी से दूसरे दिन कई बार खेल प्रभावित होने के बाद भी तीन विकेट पर 146 रन बना लिये। कप्तान विराट कोहली (44) और अजिंक्य रहाणे (29) क्रीज पर मौजूद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल