1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC FINAL : टॉस नहीं होने के कारण भारत के पास अब भी है प्लेइंग XI बदलाव करने का मौका

WTC FINAL : टॉस नहीं होने के कारण भारत के पास अब भी है प्लेइंग XI बदलाव करने का मौका

 Edited By: IANS
 Published : Jun 18, 2021 09:42 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 09:42 pm IST

भारतीय टीम ने गुरूवार को ही अंतिम एकादश घोषित कर दिया था जिसमें उसने दो स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी थी।

Sports, India vs New Zealand, cricket, WTC Final - India TV Hindi
 India vs New Zealand Image Source : TWITTER/BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका था जिसके कारण भारतीय टीम के पास अभी भी अपने अंतिम एकादश में परिवर्तन करने का मौका है। 

नियम के अनुसार टीमें टॉस होने तक अपने एकादश में बदलाव कर सकती हैं। चूंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के पहले दिन बारिश के कारण टॉस नहीं हो सका इसलिए दोनों टीमों के पास रणनीति को देखते हुए एकादश में बदलाव करने का मौका रहेगा।

यह भी पढ़ें- डेब्यू मैच के दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ कर शेफाली वर्मा ने कायम किया बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने गुरूवार को ही अंतिम एकादश घोषित कर दिया था जिसमें उसने दो स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी थी।

बारिश के कारण पहले दिन का खेल धूलने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा में से किसी एक स्पिनर की जगह क्या एक अन्य तेज गेंदबाज को लेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल