1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC : भारत के वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों का सामना करने के लिए तैयार हैं रॉस टेलर

WTC : भारत के वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों का सामना करने के लिए तैयार हैं रॉस टेलर

 Edited By: IANS
 Published : Jun 15, 2021 09:22 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 09:22 pm IST

भारतीय अभी पिछले कुछ साल से नंबर वन टेस्ट टीम थी। लेकिन न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर भारत से नंबर वन की बादशाहत वापस ले ली है।

WTC, Ross Taylor, world class bowlers, India vs New Zealand  - India TV Hindi
Ross Taylor Image Source : AP

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में उनकी टीम के लिए दुनिया की नंबर वन होने का दर्जा थोड़ा कम होगा, क्योंकि भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों से नंबर वन टेस्ट टीम रही है। 

टेलर ने मंगलवार को मीडिया से कहा, " यहां होना वाकई रोमांचक है। एक ऐसे भारतीय टीम के खिलाफ खेलना जो पांच-छह साल से नंबर 1 पर रही है। मुश्किल प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ के खिलाफ खेलना होगा..आप भारतीय लाइन-अप, विश्व स्तरीय खिलाड़ियों से गुजरते हैं। हम जानते हैं कि हम जिस भी एकादश का सामना करेंगे, वह शानदार होगी। भारत दुनिया की नंबर 1 टीम रही है।"

यह भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर जाने वाले भारतीय क्रिकेटरों ने मुंबई में शुरू किया क्वारंटीन पीरियड

भारतीय अभी पिछले कुछ साल से नंबर वन टेस्ट टीम थी। लेकिन न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर भारत से नंबर वन की बादशाहत वापस ले ली है।

उन्होंने कहा, " न केवल बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी भी भारतीय टीम लंबे समय से शानदार टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत (2-1) शानदार थी। शानदार गेंदबाजी देखना न्यूजीलैंड के लिए बहुत अच्छा था। वे (साउथम्पटन में भारतीय गेंदबाज) स्विंग और उछाल का आनंद लेंगे। हम जिस किसी के खिलाफ भी उतरेंगे, हम उसके लिए तैयार रहेंगे।"

यह भी पढ़ें- शेन बांड ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बता रहे हैं WTC फाइनल मैच का विजेता

टेलर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम की अच्छी तैयारी हुई है।

अनुभवी बल्लेबाज ने कहा, " इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलना आदर्श तैयारी थी। खिलाड़ियों ने ऐसी परिस्थितियों में कुछ मैच की तैयारी और अनुभव प्राप्त किया। इससे हमारे खिलाड़ी को थोड़ा और आत्मविश्वास मिला है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल