1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! 50 रन पर ऑलआउट होने के बाद भी जीती ये टीम

OMG! 50 रन पर ऑलआउट होने के बाद भी जीती ये टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2018 04:41 pm IST,  Updated : May 07, 2018 04:41 pm IST

इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में शुक्रवार को इतिहास रचा गया. चैंपियनशिप में यॉर्कशायर ने 50 के स्कोर पर ऑलआउट होने के बावजूद मैच जीत लिया

Joe Root- India TV Hindi
Joe Root

इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में शुक्रवार को इतिहास रचा गया. चैंपियनशिप में यॉर्कशायर ने 50 के स्कोर पर ऑलआउट होने के बावजूद मैच जीत लिया. ग़ौरतलब है कि एसेक्स ने शुक्रवार को यॉर्कशायर को 50 के स्कोर पर ढेर कर दिया था लेकिन स्टीवन पैटरसन ने 6 विकेट चटका के अपने टीम को हैरतअंगेज़ जीत दिलाई. पैटरसन की शानदार बॉलिंग की वजह से एसेक्स 142 पर सिमट गई. दूसरी पारी में यॉर्कशायर ने 329 रन बनाए जिसमें 19 साल के हैरी ब्रूक का शतक शामिल था. 

Steven Patterson
Steven Patterson

एसेक्स को जीत के लिए 238 रन बनाने थे लेकिन वह 146 पर ही ढेर हो गई. तीसरे दिन लंच तक उसके 114 पर 4 विकेट गिरे थे. बाद में उसके चार विकेट लगातार गिर गए. बेन कोड ने 11 गेंदों पर तीन विकेट लिए. ये एसेक्स की काउंटी चैंपियनशिप में सितंबर 2016 के बाद पहली हार है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल