1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: चहल ने वाइफ धनश्री के साथ बनाया मजेदार रील, फैंस हुए लोटपोट

Video: चहल ने वाइफ धनश्री के साथ बनाया मजेदार रील, फैंस हुए लोटपोट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 04:28 pm IST

युजवेंद्र चहल हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गए थे और अब वे यूएई में हैं और आईपीएल 2021 का दूसरा लेग खेलने के लिए तैयार हैं।

Yuvendra Chahal Shares A Funny Reel With Wife Dhanashree...- India TV Hindi
Yuvendra Chahal Shares A Funny Reel With Wife Dhanashree Verma Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@YUZI_CHAHAL23

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वे इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स शेयर कर फैंस का मनोरंजन करते हैं। कोविड-19 के कारण पिछले साल लगे लॉकडाउन में चहल हर समय ट्रेंड हो रहे थे। वे तब खूब सारे टिकटॉक वीडियो बनाया करते थे और लॉकडाउन में ही उन्होंने धनश्री से सगाई भी की थी।

आज भी ये कपल अपने फैंस को इंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। आए दिन चहल और धनश्री के मजेदार रील्स फैंस को काफी पसंद आते हैं। इस बार भी चहल ने एक ऐसा रील शेयर कर दिया है जिसे देख फैंस काफी हंसी से लोटपोट हुए हैं।

इस रील में धनश्री अपने पति चहल को आलू के पराठे खाने के लिए दे रही हैं। लेग स्पिनर उनसे सवाल करते हैं कि उन पराठों में आलू नहीं है। फिर धनश्री कहती हैं कि कश्मीरी पुलाव में कश्मीर नहीं होता और बनारसी साड़ी में बनारस नहीं होता। उसके बाद चहल बेहोश होने की एक्टिंग करते हैं। ये वीडियो पोस्ट करने के बाद धनश्री ने इस पर कमेंट भी किया।

युजवेंद्र चहल हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गए थे और अब वे यूएई में हैं और आईपीएल 2021 का दूसरा लेग खेलने के लिए तैयार हैं। ये टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होगा। चहल यूएई में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ हैं और अपने क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में चहल ने अच्छी गेंदबाजी की थी और वे अच्छे फॉर्म में भी थे। टी-20 सीरीज में वे केवल एक मैच खेल सके थे और उसके बाद उनको आइसोलेशन में जाना पड़ा था। वे कोविड पॉजिटिव क्रुणाल पांड्या के कॉन्टैक्ट में आए थे।

T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का इस दिन होगा ऐलान, भारत के खिलाफ पहला मुकाबला

हालांकि आईपीएल 2021 का पहला लेग चहल का कुछ खास नहीं रहा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल