1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: जानें युवराज ने बीच पिच पर हेनरिक्स के कान में क्या कहा

IPL-10: जानें युवराज ने बीच पिच पर हेनरिक्स के कान में क्या कहा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 03:05 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 10 के उद्घाटन मुकाबले में बुधवार को गत उपविजेता रॉयल चेलैंजर्स बेंगलुरु को 35 रन से हराने के बाद चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने शानदार फॉर्म का राज़ खोल दिया है।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh

हैदराबाद:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 10 के उद्घाटन मुकाबले में बुधवार को गत उपविजेता रॉयल चेलैंजर्स बेंगलुरु को 35 रन से हराने के बाद चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने शानदार फॉर्म का राज़ खोल दिया है।

स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा कि इस साल के शुरू में भारतीय वनडे टीम में सफल वापसी के बाद वह अधिक खुलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं बल्लेबाज़ी के लिए पिच पर पहुंचा और साथी बल्लेबाज मोएसिस हेनरीक्स से कहा कि कुछ गेंद खेलूंगा और फिर खुलकर अपने शॉट्स लगाना शुरू कर दूंगा, लेकिन पहली दो गेंद मेरे बल्ले के बीचों-बीच लगी। इसके बाद मैंने मोसिस से कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है और मैं तुरंत ही अपना गेम खेलना शुरू कर देता हूं। इसके बाद मुझे बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया।'' 

युवी के लिए हैदराबाद लकी है 

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''मैंने काफी गेंदे हिट की और बहुत अधिक अभ्यास किया। मैंने नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए काफी घंटे बिताए। इसके अलावा हैदराबाद हमेशा मेरे लिए भाग्यशाली मैदान रहा है। जब भी मैंने हैदराबाद में रन बनाये तब मैंने वापसी की। अभी मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर अच्छा महसूस कर रहा हूं और उम्मीद है कि मैं अभी जो कुछ कर रहा हूं उसे आगे भी जारी रखूंगा।''

''मैं अभी अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। पिछले दो साल में मेरी बल्लेबाजी में उतार चढ़ाव रहा लेकिन अभी मैं वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं अपनी इस फार्म को आगे बरकरार रखना चाहता हूं।  भारतीय टीम में वापसी से वास्तव में मुझे मदद मिली। मैं केवल परिस्थितियों के अनुसार खेल रहा हूं। मैं कड़ी मेहनत और समर्पण से ही वह अच्छी फार्म में वापसी कर पाया।'' 

IPL-10: इस सीज़न में दिखेगा यूपी के इन दस का दम

IPL: फ़टाफ़ट क्रिकेट में हैट्रिक के 7 बादशाह
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आगे हम कंगले हैं, सैलेरी बढ़ाओ: विराट कोहली

साल के शुरु से ही फार्म में चल रहे हैं है युवराज 

युवराज ने इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में वापसी की और कटक में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 150 रन की जबर्दस्त पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने कोलकाता में तीसरे और अंतिम वनडे में 45 रन बनाए थे।  बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने कल सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ आईपीएल दस के उदघाटन मैच में 27 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल