1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2011 का वीडियो शेयर कर युवराज को लीजेंड करार दिया

शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2011 का वीडियो शेयर कर युवराज को लीजेंड करार दिया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 03, 2020 10:39 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 10:39 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 2011 विश्व कप विनिंग शॉट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर और कप्तान विराट कोहली को भी टैग किया है।

शास्त्री ने वर्ल्ड कप...- India TV Hindi
शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2011 का वीडियो शेयर कर युवराज को लीजेंड करार दिया Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 2011 विश्व कप विनिंग शॉट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर और कप्तान विराट कोहली को भी टैग किया है। टीम के पूर्व आलराउंडर और 2011 विश्व कप के मैन आफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने कहा कि इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और मुझे भी टैग किया जाना चाहिए।

युवराज के इस बात पर शास्त्री ने युवी को लीजेंड करार दिया है। शास्त्री ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, " बहुत बधाई, कुछ ऐसा है जिसे आप जिंदगी भर संजोएंगे। ऐसे ही जैसे हम 1983 के ग्रुप वाले करते हैं।"

युवराज ने इस ट्वीट पर चुटकी लेते हुए लिखा, "धन्यवाद सीनियर, आप मुझे और माही (महेंद्र सिंह धोनी) को भी टैग कर सकते हैं, क्योंकि हम इसका हिस्सा थे।" युवराज के इस जवाब पर कोच ने कहा, " जब विश्व कप की बात आती है तो आप जूनियर नहीं हो। तुस्सी लेजेंड हो युवराज।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल