1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज ने बीसीसीआई को लिखा पत्र, मांगी इस बात की अनुमति

युवराज ने बीसीसीआई को लिखा पत्र, मांगी इस बात की अनुमति

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2019 10:19 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 10:19 pm IST

बीसीसीआई ने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में भाग लेने से मना किया है और यही कारण है कि युवराज ने दुनिया भर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संन्यास की घोषणा की। इससे पहले संन्यास लेने के बाद वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान जैसे क्रिकेटर यूएई में हुई टी10 लीग में खेल चुके हैं।

yuvraj singh- India TV Hindi
युवराज ने बीसीसीआई को लिखा पत्र  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने बीसीसीआई से दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को मंगलवार को बताया , ‘‘उन्होंने कल बोर्ड को पत्र लिखा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास के बाद मुझे नहीं लगता कि बोर्ड को उन्हें अनुमति देने में कोई परेशानी होगी।’’

बीसीसीआई ने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में भाग लेने से मना किया है और यही कारण है कि युवराज ने दुनिया भर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संन्यास की घोषणा की। इससे पहले संन्यास लेने के बाद वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान जैसे क्रिकेटर यूएई में हुई टी10 लीग में खेल चुके हैं।

पिछले सप्ताह संन्यास की घोषणा के वक्त युवराज ने कहा था कि वह विदेशी टी20 लीग में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं टी20 क्रिकेट में खेलना चाहता हूं। इस उम्र में मैं मनोरंजन के लिए कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अब अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहता हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के बारे में सोचना काफी तनावपूर्ण होता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल