1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WATCH : चौथे टी-20 में मिली जीत के बाद मस्ती में डूबे टीम इंडिया के खिलाड़ी, डांस वीडियो हुआ वायरल

WATCH : चौथे टी-20 में मिली जीत के बाद मस्ती में डूबे टीम इंडिया के खिलाड़ी, डांस वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 01, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 05:06 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो रहा है।

India vs New Zealand, Yuzvendra Chahal, Shivam Dube, Shreyas Iyer, Tik Tok, Dancing video- India TV Hindi
Indian Cricket team Image Source : TWITTER/YUZVENDRA CHAHAL

न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज में धमाकेदार आगाज किया है। पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भारत ने लगातार चार मैच जीतकर मेजबान टीम पर पूरी तरह से अपना दबदबा कायम कर रखा है। हालांकि आखिरी दो मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम ने वपासी की अच्छी कोशिश की थी लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और सीरीज के तीसरे और चौथे मैच का नतीजा सुपरओवर में निकला जहां भारतीय टीम ने बाजी मारी। 

चौथे मुकाबले के सुपरओवर में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी मस्ती के मूड में दिखे। टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और शिवम दुबे नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में यह चारों खिलाड़ी एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा को इस वीडियो में पहचानना थोड़ा मुश्किल है लेकिन उनके डांस और हाव भाव से साफ पता चल रहा है श्रेयस के पीछे खड़े रोहित ही हैं।

आपको बता दें कि सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी मुकाबले में माउंट मॉनगनई में मैदान पर उतरेगी। इस टी-20 सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल