1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ZIM vs SL 1st Test Day 1 : कासुजा, मसवारे और इरविन की अर्धशतकीय पारियों से जिम्बाब्वे की ठोस शुरूआत

ZIM vs SL 1st Test Day 1 : कासुजा, मसवारे और इरविन की अर्धशतकीय पारियों से जिम्बाब्वे की ठोस शुरूआत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2020 11:36 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 11:36 pm IST

जिम्बाब्वे ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया और स्टंप्स के समय क्रेग इरविन 55 तथा कप्तान सीन विलियम्स 13 रन बनाकर खेल रहे थे। 

ZIM vs SL 1st Test Day 1 : Zimbabwe's solid start with half-century innings of Kasuja, Masvare and I- India TV Hindi
ZIM vs SL 1st Test Day 1 : Zimbabwe's solid start with half-century innings of Kasuja, Masvare and Irwin Image Source : AP

हरारे। पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज केविन कासुजा और प्रिंस मसवारे की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन दो विकेट पर 189 रन बना लिये। जिम्बाब्वे ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया और स्टंप्स के समय क्रेग इरविन 55 तथा कप्तान सीन विलियम्स 13 रन बनाकर खेल रहे थे। 

लसिथ इम्बुलदेनिया ने अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे मसवारे को कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलायी। कासुजा उन तीन खिलाड़ियों में शामिल है जो इस मुकाबले से जिम्बाब्वे के लिए पदार्पण कर रहे है। उन्हें हालांकि किस्मत का भी साथ मिला जिसका फायदा उठाते इस बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया। 

वह 214 गेंद में 63 रन बनाने के बाद लसिथ कुमारा की गेंद प पगबाधा हुए। इरविन ने इसके बाद छोड संभाले रखा जिन्हें कप्तान विलियम्स का अच्छा साथ मिला। जिम्बाब्वे की टीम 14 महीने के बाद टेस्ट मैच खेल रही है जबकि घरेलू सरजमीं पर 2017 के बाद टीम का पहला टेस्ट है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल