1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ZIM vs SL, 2nd Test : सिकंदर रजा के दमदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

ZIM vs SL, 2nd Test : सिकंदर रजा के दमदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 10:50 pm IST

ऑलराउंडर सिकंदर रजा के दमदार गेंदबाजी की मदद से दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के तीसरे दिन श्रीलंका को 293 रनों पर समेट कर मेजबान जिम्बाब्वे ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Sikandar Raza, Zimbabwe, Sri Lanka, Zim vs SL, 2nd Test match- India TV Hindi
Zimbabwe vs Sri Lanka 2nd Test Match Image Source : ICC/ TWITTER

मेजबान जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका पर 175 रनों की बढ़त ले ली है। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 406 रनों का स्कोर खड़ा किया और फिर श्रीलंका को पहली पारी में 293 रनों पर समेट दिया। दूसरी पारी में 113 रनों की बढ़त लेकर उतरी जिम्बाब्वे ने तीसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 62 रन बना अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया।

स्टम्प्स तक प्रिंस मासवाउरे 26 और रेगिस च काब्वा 14 रन बनाकर विकेट पर हैं। क्रेग इरवाइन के रूप में मेजबान टीम ने अपना एकमात्र विकेट खोया जिन्हें 32 के कुल स्कोर पर विश्वा फर्नाडो ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 13 रन बनाए।

इससे पहले दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 122 रनों से करने वाली श्रीलंका सिकंदर रजा के सामने नतमस्तक हो गई। रजा ने सात विकेट लिए। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। अपनी पारी में पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने 158 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा दो छक्के लगाए।

निचले क्रम में धनंजय डी सिल्वा ने 42 और फर्नाडो ने 38 रनों की पारी खेल टीम के लिए संघर्ष किया जो बढ़त को कम करने वाला ही साबित हो सका।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल