1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीन विलियम्स बने जिम्बाब्वे टेस्ट टीम के कप्तान, चिबाबा को सौंपी गई सीमित ओवरों की कप्तानी

सीन विलियम्स बने जिम्बाब्वे टेस्ट टीम के कप्तान, चिबाबा को सौंपी गई सीमित ओवरों की कप्तानी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 07:03 pm IST

सीन विलियम्स को जिम्बाब्वे की टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि चामु चिबाबा को अंतरिम रुप से वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

सीन विलियम्स बने...- India TV Hindi
सीन विलियम्स बने जिम्बाब्वे टेस्ट टीम के कप्तान, चिबाबा को सौंपी गई सीमित ओवरों की कप्तानी Image Source : TWITTER/ZIMBABWE CRICKET

हरारे| सीन विलियम्स को जिम्बाब्वे की टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि चामु चिबाबा को अंतरिम रुप से वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ये नियुक्तियां पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट निदेशक हैमिल्टन मासाकाड्जा ने सुझाई हैं, जिन्हें बोर्ड ने मंगलवार को सर्वसम्मित से मान लिया।

विलिमयम्स ने अपने देश के लिए अभी तक कुल 179 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और चिबाबा ने 139 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। चिबाबा ने हालांकि एक साल से ज्यादा के समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है। वह आखिरी बार अक्टूबर-2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच खेले थे।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने साथ ही नई चयन समिति का ऐलान भी कर दिया है, जिसमें तेज गेंदबाज डेविड मुटेंडेरा, गेविन इविंग, शेफर्ड माकुनुरा और प्रोस्पर उत्सेया को जगह मिली है। बोर्ड ने साथ ही कहा है कि वह जल्द ही फील्डिंग कोच और मेंटल स्ट्रैंग्थ कोच के नियुक्ति भी करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल