1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, ये प्लेयर्स लौटे फॉर्म में, अंग्रेजों के छुड़ाए पसीने

टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, ये प्लेयर्स लौटे फॉर्म में, अंग्रेजों के छुड़ाए पसीने

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 03, 2025 07:07 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 07:11 am IST

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए अनौपचारिक टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : INDIA TV

20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच कैंटबरी में खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच का रिजल्ट भले ही ड्रॉ रहा, लेकिन भारत के लिए अच्छी बात ये रही कि उनके बल्लेबाजों ने इस प्रैक्टिस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।

जायसवाल और ईश्वरन ने लगाया अर्धशतक

मुकाबले के आखिरी दिन के खेल की बात करें तो सबसे पहले इंग्लैंड के निचलेक्रम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। इंग्लैंड की टीम पहले सेशन में 587 रन बनाकर ऑलआउट हुई और उन्हें पहली पारी के आधार पर 30 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद जब भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में बैटिंग करने आए तो उन्होंने वहां जबरदस्त बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 गेंद में 64) और अभिमन्यु ईश्वरन (87 गेंद में 68) ने शानदार अर्धशतक लगाया। इन दोनों के बाद बैटिंग करने आए ध्रुव जुरेल (53 गेंद में नाबाद 53) और नितीश कुमार रेड्डी (47 गेंद में नाबाद 52) भी अर्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटे। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 जून से खेला जाएगा।

पहली पारी में करुण नायर ने जड़ा था दोहरा शतक

भारत की तरफ से पहली पारी में करुण नायर ने दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 281 गेंदों में 26 चौके और 1 छक्के की मदद से 204 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सरफराज खान ने 92 और ध्रुव जुरेल ने 94 रनों की पारी खेली थी। इन्हीं पारियों के बौदलत पहली पारी में भारत 557 रन बनाने में कामयाब रहा।

मुकेश कुमार ने गेंदबाजी में किया प्रभावित

इंडिया ए की गेंदबाजी की बात करें तो वहां मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 92 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा बाकी के गेंदबाजों ने विकेट जरूर लिए लेकिन वो सभी काफी महंगे साबित हुए। ऐसे में आगामी वार्म अप मैचों में सभी भारतीय गेंदबाज लय हासिल करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

फाइनल से पहले RCB कप्तान का बड़ा बयान, बताया क्यों और किसके लिए चाहिए IPL ट्रॉफी

PBKS vs RCB IPL Final: बारिश से धुला मुकाबला तो कौन बनेगा चैंपियन?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल