बोल्टन, स्पिनरों ने आस्ट्रेलिया को भारत पर जीत दिलाई
Cricket | March 12, 2018 18:42 ISTसलामी बल्लेबाज निकोल बोल्टन के 101 गेंद में नाबाद 100 रन और स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया.