1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के ख़िलाफ़ लॉर्ड्स में बेन स्टोक्स दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंग, ये है वजह

टीम इंडिया के ख़िलाफ़ लॉर्ड्स में बेन स्टोक्स दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंग, ये है वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 12, 2018 06:23 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 06:23 pm IST

टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे को लेकर इंग्लैंड के लिए एक बुरी ख़बर है.

Ben Stokes- India TV Hindi
Ben Stokes

टीम इंडिया साउथ अफ़्रीका के सफल दौरे के बाद अब जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी जहां वह पांच टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी. इस दौरे का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है क्योंकि विदेश में इंडिया का अच्छा प्रदर्शन नही रहा था लेकिन हाल ही में इंडिया ने साउथ अफ़्रीका में वनडे और टी-20 सिरीज़ जीती है हालंकि टेस्ट सिरीज़ वह 2-1 से हार गई थी. 

इस दौरे को लेकर इंग्लैंड के लिए एक बुरी ख़बर है. उसके ऑलराउंडर बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 9 अगस्त से होगा. स्टोक्स को 6 अगस्त को कोर्ट में हाज़िर होना है. 26 साल के स्टोक्स पर ब्रिस्टल में सितंबर में एक नाइट क्लब के बाहर मारपीट करने का आरोप है. इस आरोप के चलते स्टोक्स को ऐशेज़ सिरीज़ के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. स्टोक्स की इस माह न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में वापसी हुई है. 

स्टोक्स ने आज वीडियो के ज़रिये आरोपों को ग़लत बताया. स्टोक्स पर तीन लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप है. इस घटना के समय इंग्लैंड के खिलाड़ी ेलेक्स हेल्स भी मौजूद थे. 

इंडिया सबसे पहले 3 जुलाई से टी-20 सिरीज़ खेलेगी. इसके बाद 12 जुलाई से वनडे सिरीज़ शुरु होगी. पहला टेस्ट एक अगस्त से एजबेस्टन में शुरु होगा. पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच 7 सितंबर से ओवल में होगा.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल