Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी और हसीन जहां में बेटी करवाएगी सुलह-सफ़ाई...!

मोहम्मद शमी और हसीन जहां में बेटी करवाएगी सुलह-सफ़ाई...!

Written by: India TV Sports Desk
Published : Mar 12, 2018 01:02 pm IST, Updated : Mar 12, 2018 01:02 pm IST

टीम इंडिया के विवादों में घिरे मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच सुलह सफ़ाई की कोशिशें तेज़ हो गईं हैं. मियां बीवी के विवाद को सुलझाने मोहम्मद शमी के रिश्तेदार कोलकाता में जमा हो गए हैं.

Shami, Daughter, Hasin- India TV Hindi
Shami, Daughter, Hasin

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के विवादों में घिरे मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच सुलह सफ़ाई की कोशिशें तेज़ हो गईं हैं. ग़ौरतलब है कि हसीन जहां ने शमी पर औरतबाज़ी और मैच फ़िक्सिंग के आरोप लगाकर क्रिकेट जगत में हंगामा मचा दिया है. हसीन जहां का आरोप है कि शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं और वह उन्हें काफी समय से तलाक देना चाहते हैं.

हसीन जहां का ये भी आरोप है कि शमी ने उनके साथ मारपीट की और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया. उधर शमी ने भी मीडिया से मुख़ातिब होते हुए अपनी सफ़ाई में कहा है कि तमाम आरोप बेबुनियाद हैं और वह हसीन से बातचीत करने के लिए तैयार हैं लेकिन वह फ़ोन नहीं उठा रही हैं. शमी का कहना है कि वह अपनी बेटी की ख़ातिर कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. 

उधर हसीन जहां के भी तेवर भी नरम पड़े हैं. उनका कहना है कि वो भी अपनी बेटी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं लेकिन शमी को पहले अपनी ग़लती माननी होगी.

इस बीच शमी के ससुर ने भी शमी के समर्थन में कहा कि वह (शमी) बहुत शांत स्वभाव के कम बोलने वाले इंसान हैं और उन्हें दोनों के बीच जो चल रहा है उसकी ख़बर मीडिया से ही मिली है. 

मियां बीवी के विवाद को सुलझाने मोहम्मद शमी के रिश्तेदार कोलकाता में जमा हो गए हैं लेकिन अभी इन लोगों से हसीन जहां ने मुलाकात नहीं की है हलांकि ये लोग लगातार हसीन जहां के वकील के संपर्क में है. तीन दिनों में हसीन जहां के वकील से करीब पांच दौर की वार्ता हो चुकी है. इस वार्ता में शमी के चाचा, मामा, फूफा और करीबी दोस्त शामिल हैं. अभी तक की वार्ता सकारात्मक रही है. ऐसे में टूटते परिवार के फिर से जुड़ने की उम्मीद है. सोमवार को निर्णायक मीटिंग बुलाई गई है. हसीन जहां भी इस मीटिंग में शामिल हो सकती हैं. कुछ निर्णायक फैसला होने की उम्मीद है.

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement