1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन से भारतीय खिलाड़ी होंगे एक्स फैक्टर, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन से भारतीय खिलाड़ी होंगे एक्स फैक्टर, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम

 Reported By: Samip Rajguru Written By: Govind Singh
 Published : Jan 16, 2026 09:10 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 09:44 pm IST

अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी की क्लास दिखाई है। अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

abhishek sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका को मिली है। इस बार टूर्नामेंट भारत में होने वाला है और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अच्छा भी कर रही है। इसी वजह से टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार नजर रही है। पिछले एडिशन में भी भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। आगामी टूर्नामेंट में कौन से भारतीय प्लेयर्स एक्स फैक्टर साबित होंगे उनके नाम आकाश चोपड़ा ने बताए हैं।

अभिषेक शर्मा की तारीफ में आकाश चोपड़ा ने खोला दिल

इंडिया टीवी को दिए खास इंटरव्यू में आकाश चोपड़ा ने कहा कि अभिषेक शर्मा से टीमें डरना शुरू कर चुकी हैं। अब अभिषेक के सामने बॉलर्स के हाथ-पांव फूल लगे हैं, क्योंकि वह तेजी के साथ रन बनाते हैं। फेल और सफल तो कोई भी हो सकता है। सिक्के दो पहलू हैं। वह उस स्थिति में हैं, जहां उनका खौफ है। वह एक्स फैक्टर हैं। इंडिया में टूर्नामेंट है, तो खूब बॉलिंग करने को मिलेगी है। इसी वजह से वरुण चक्रवर्ती एक्स फैक्टर हैं।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं है, तो हार्दिक पांड्या आपके क्लच प्लेयर हैं। वह आपके लिए बड़े पल जीतते हैं। भले ही  कई बार उन्हें इस चीज का क्रेडिट नहीं मिला पाता है। जसप्रीत बुमराह भी हैं। वह मैच को 16 ओवर का तो बना देते हैं।

आकाश चोपड़ा ने टीम को बताया अच्छा

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हमारी टीम अच्छी है। तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर कंसर्न आ गया है। अगर वो अच्छा हो जाए। उम्मीद है सारी चीजें साथ में आ जाएंगी। आप यह नहीं कह सकते हैं कि टीम में ये खराबी है। अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार नहीं टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। कोई भी अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। हम जानते हैं कि यह मुश्किल है, लेकिन टीम तो अच्छी है।

भारत के पास तीसरी बार खिताब जीतने का मौका

भारतीय टीम ने अभी तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। पहली बार साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर टीम विनर बनी थी। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अब सूर्या की कप्तानी में टीम के पास तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें:

'मैं BCCI के साथ खड़ा हूं', भारत ना आने पर अड़े बांग्लादेश को आकाश चोपड़ा ने दिखाया आईना

बाबर को सिंगल लेने से किया मना, फिर स्मिथ ने एक ओवर में ही ठोके इतने रन, लगातार 4 गेंदों में जड़े चार छक्के

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल