1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 41 साल की उम्र में कहर बरपा रहा ये खिलाड़ी, नए और युवा भी देखकर शरमा जाएं

41 साल की उम्र में कहर बरपा रहा ये खिलाड़ी, नए और युवा भी देखकर शरमा जाएं

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 29, 2025 11:44 am IST,  Updated : Jul 29, 2025 11:44 am IST

AB de Villiers: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में एबी डिविलियर्स ने चार में से दो मैचों में शानदार शतक लगाया है। उनकी पारी बहुत ​आक्रामक अंदाज में आ रही है।

AB de Villiers- India TV Hindi
एबी ​डिविलियर्स Image Source : GETTY

AB de Villiers Century: खेल की दुनिया में बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी उम्र में मैदान में उतर जाएं तो उनका जलवा उसी तरह का रहता है, जैसा पहले हुआ करता था। ऐसा ही कुछ हाल साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक एबी डिविलियर्स का भी है। भले ही डिविलियर्स को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए कई साल हो गए हों, लेकिन अभी भी जब वे मैदान में उतरते हैं तो कहर बरपाते हैं। 

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खेल रहे हैं एबी ​डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स इस वक्त वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खेल रहे हैं। पहले दो मैचों में भले ही उनका बल्ला उस तरह से ना चला हो, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं, लेकिन पिछले दो मैचों की बात की जाए तो ​डिविलियर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पुराने दिन एक बार फिर से याद दिला दिए हैं। 

इंडिया चैंपियंस के खिलाफ डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी

एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में केवल तीन रन बनाए और आउट हो गए। इससे लगा कि अब डिविलियर्स का समय जा चुका है। इसके बाद जब इंडिया चैंपियंस के खिलाफ उनका मुकाबला हुआ तो डिविलियर्स ने 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस 61 रन की पारी के लिए ​डिविलियर्स ने केवल 30 बॉल का सामना किया। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया। 

इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ जड़ा लाजवाब शतक

इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ असली तूफानी पारी डिविलियर्स के बल्ले से दिखाई दी। केवल 51 बॉल पर ए​बी डिविलियर्स ने 116 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और सात छक्के लगाए। खास बात ये रही कि एबी डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 227.45 का रहा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ भी डिविलियर्स ने कमाल की पारी खेल दी। डिविलियर्स ने केवल 46 बॉल पर 123 रन ठोक दिए। एक बार फिर से एबी डिविलियर्स ने 15 चौके और 8 छक्के लगाने काम किया। इन पिछली दो पारियों में ​डिविलियर्स ने उसी तरह से बल्लेबाजी की, जैसी कि वे इंटरनेशनल मैच के दौरान करते थे। अब देखना है कि बाकी बचे हुए मैचो में डिविलियर्स का बल्ला कैसे चलता है। 

ऐसे हैं डिविलियर्स के आंकड़े

टी20 इंटरनेशनल में 78 मैच खेलकर 1672 रन बनाए हैं। यहां उनके नाम कोई शतक नहीं है, लेकिन टी20 क्रिकेट में 340 मैच खेलकर डिविलियर्स ने 9424 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने चार शतक लगाने का काम किया है। एक वक्त आईपीएल में  डिविलियर्स आरसीबी के बड़े खिलाड़ियों में शुमार किए जाते थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल