1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अबू धाबी टी-10 लीग में लगेगा दिग्गज प्लेयर्स का जमावड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live

अबू धाबी टी-10 लीग में लगेगा दिग्गज प्लेयर्स का जमावड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 18, 2025 08:45 am IST,  Updated : Nov 18, 2025 08:45 am IST

अबू धाबी टी-10 लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के कई स्टार खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनने वाले वाले हैं, जिसमें हरभजन और पीयूष चावला का नाम शामिल है।

Abu Dhabi T10 League- India TV Hindi
अबू धाबी टी-10 लीग Image Source : X@T10LEAGUE

अबू धाबी टी-10 लीग का 9वां संस्करण 18 से 30 नवंबर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस लीग में स्टार खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा, जहां हरभजन सिंह से लेकर श्रीसंथ और आंद्रे रसल इस लीग का हिस्सा होंगे। इस लीग में दुनिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा कई मौजूदा स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 8 टीमें इस लीग का हिस्सा बनने वाली हैं, जिसमें अजमान टाइटन्स, एस्पिन स्टैलियन्स, डेक्कन ग्लेडियेटर्स, दिल्ली, बुल्स, नॉर्दन वॉरियर्स, क्वेटा क्वालरी, रॉयल चैंप्स और विस्टा राइडर्स का नाम शामिल हैं।

भारत के कई स्टार प्लेयर्स लेंगे हिस्सा

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड दिल्ली बु्ल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, जबकि आंद्रे रसेल डेक्कन ग्लेडियेटर्स की टीम में होंगे। वहीं एस्पिन स्टैलियन्स से हरभजन सिंह अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरेंगे। हरभजन के अलावा पीयूष चावला भी इस लीग का हिस्सा बनेंगे। चावला अजमान टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। वहीं एस श्रीसंथ और मुरली विजय विस्टा राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं।

अबू धाबी टी-10 लीग: कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

अबू धाबी टी-10 लीग में दिन का पहला मुकाबला 18 नवंबर को भारतीय समयनुसार शाम 7:15 बजे शुरू होगा और दूसरा मैच रात 9:30 बजे खेला जाएगा। अबू धाबी टी-10 लीग के मैच का लाइव प्रसारण भारत में टीवी पर नहीं किया जाएगा। वहीं फैंस इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 30 नवंबर को खेला जाएगा।

अबू धाबी टी-10 लीग के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड

अजमान टाइटन्स: मोइन अली, रिले रोसौव, पीयूष चावला, विल स्मीड, जेसन बेहैंड्रॉफ, एलेक्स हेल्स, डैन लॉरेंस, आसिफ अली, क्रिस ग्रीन, आकिफ जावेद, जमान खान, एन्यूरिन डोनाल्ड, अलीशान शराफू, हैदर अली, वसीम अकरम, ल्यूक बेनकेंस्टीन, टॉम एस्पिनवाल, जो क्लार्क, आसिफ खान

एस्पिन स्टैलियन्स: सैम बिलिंग्स, टाइमल मिल्स, हरभजन सिंह, आंद्रे फ्लेचर, अविष्का फर्नांडो, शेरफेन रदरफोर्ड, बिनुरा फर्नांडो, सैफ हसन, रयान बर्ल, अखिलेश बोडुगम, अली खान, बेन कटिंग, ज़ोहैर इकबाल, एस्सम मुती उर रब, हफीज उर रहमान, एशमीड नेड, मैथ्यू हर्स्ट, मोनांक पटेल, हर्षित सेठ

डेक्कन ग्लेडियेटर्स: निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आंद्रे रसेल, अकील होसेन, टॉम कोहलर-कैडमोर, रिचर्ड ग्लीसन, उस्मान तारिक, डेविड विसे, लाहिरू कुमारा, जॉर्डन थॉम्पसन, दिलप्रीत सिंह बाजवा, जेक बॉल, इबरार अहमद, मुहम्मद जवादुल्लाह, अजय कुमार, अली रजा, वफीउल्लाह तारखिल, लॉरी इवांस, मार्क चैपमैन

दिल्ली बुल्स: रोवमैन पॉवेल, फिल साल्ट, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरुबानी, सलमान इरशाद, जेम्स विंस, टॉम मूरेस, कैस अहमद, मीर हमजा, जेम्स कोल्स, मुहम्मद रोहिद, जुनैद सिद्दीकी, फरहान खान, ब्रायन बेनेट, अरब गुल, रोमारियो शेफर्ड, फजलहक फारूकी

नॉर्दर्न वॉरियर्स: शिम्रोन हेटमायर, ट्रेंट बाउल्ट, थिसारा परेरा, जॉनसन चार्ल्स, कॉलिन मुनरो, अजमतुल्लाह उमरजई, तबरजी शम्सी, ओडियन स्मिथ, शाहनवाज दहानी, दिनेश चांडीमल, हजरतुल्लाह जजई, असिथा फर्नांडो, सागर कल्याण, याकिन किरण राय, शाहिद इकबाल भुट्टा, बिलाल सामी, फरीदून दाऊदजई, प्रभात जयसूर्या, कदीम एलेने

क्वेटा क्वालरी: लियाम लिविंगस्टोन, जेसन होल्डर, मोहम्मद आमिर, सिकंदर रजा, एंड्रीज गौस, एविन लुईस, इमरान ताहिर, फैबियन एलन, अब्बास अफरीदी, इरफान खान नियाजी, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, ख्वाजा नफे, मुहम्मद वसीम, अब्दुल गफ्फा, खुजैमा बिन तनवीर, अराफात मिन्हास, उमर लोह्या, गुडाकेश मोती, अली नासिर

रॉयल चैंप्स: जेसन रॉय, एंजेलो मैथ्यूज, शाकिब अल हसन, क्रिस जॉर्डन, डेनियल सैम्स, मोहम्मद शहजाद, निरोशन डिकवेला, ऋषि धवन, लियाम डॉसन, ब्रैंडन मैकमुलेन, इसुरु उदाना, क्वेंटिन सैम्पसन, राहुल चोपड़ा, हैदर रज्जाक, जाहिद अली, केल्विन पिटमैन, विशेन हालंबेज, जियाउर रहमान शरीफी, आरोन जोन्स

विस्टा राइडर्स: फार डु प्लेसिस, मैथ्यू वेड, एस श्रीसंत, ड्वेन प्रिटोरियस, भानुका राजपक्षे, एंड्रयू टाई, उन्मुक्त चंद, बेन मैकडरमॉट, दिलशान मधुशंका, नाहिद राणा, एंजेलो परेरा, सीन डिक्सन, हर्षित कौशिक, अंश टंडन, सीपी रिजवान, इज़हारुल्लाहक नवीद, एकीम अगस्टे, मुरली विजय, शराफुद्दीन अशरफ

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं, शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान में शुरू होगी ट्राई सीरीज, 3 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें सभी का स्क्वाड और पूरा शेड्यूल

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल