टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 196 रनों का स्कोर बनाया है। वहीं इंग्लैंड टीम के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद का गेंद से मुकाबले में काफी बेहतर प्रदर्शन पिछले मुकाबले से देखने को मिला, जहां उन्होंने 4 ओवर्स में सिर्फ 16 रन देने के साथ 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं आदिल रशीद अपने दो विकेट के दम पर टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे।
टी20 क्रिकेट में आदिल रशीद अब सिर्फ 13वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनके नाम 400 या उससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। आदिल रशीद इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो ये कारनामा करने में कामयाब हो सके हैं। आदिल रशीद से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट का आंकड़ा पूरा किया था, जिसमें वह अभी 446 विकेट इस फॉर्मेट में हासिल कर चुके हैं। आदिल रशीद ने अब तक टी20 क्रिकेट में 358 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.72 के औसत से 401 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं आदिल रशीद का इकॉनमी रेट देखा जाए तो 7.46 का देखने को मिला है।
इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अब आदिल रशीद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिसमें उन्होंने क्रिस जॉर्डन को पीछे छोड़ने का काम किया है। आदिल रशीद अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 33 विकेट हासिल कर चुके हैं, तो वहीं क्रिस जॉर्डन ने 31 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा आदिल रशीद अब टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के बीच खेले जाने वाले मैचों में सबसे ज्यादा विकेट एक टीम के खिलाफ लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। आदिल रशीद ने इस मामले में पाकिस्तानी गेंदबाजी हारिस रऊफ को पीछे छोड़ा है। आदिल रशीद अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 41 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 40 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें
संपादक की पसंद