1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AFG vs AUS: लाहौर की पिच पर क्या फिर से दिखेगा बल्लेबाजों का कमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पूरी रिपोर्ट

AFG vs AUS: लाहौर की पिच पर क्या फिर से दिखेगा बल्लेबाजों का कमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पूरी रिपोर्ट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 28, 2025 09:09 am IST,  Updated : Feb 28, 2025 09:09 am IST

AFG vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-बी से अब तक कोई भी टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जानें वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें सेमीफाइनल की तरफ कौन सी टीम आगे बढ़ेगी इसको लेकर काफी स्थिति साफ हो जाएगी।

Afghanistan vs Australia- India TV Hindi
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पिच रिपोर्ट Image Source : AP

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 28 फरवरी को इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-ए में जहां भारत और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, तो वहीं ग्रुप-बी में सिर्फ इंग्लैंड की टीम इस रेस से बाहर हुई है, जबकि साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान अभी भी रेस में बने हुए हैं। अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले लाहौर के स्टेडियम में इस मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसकी सेमीफाइनल में जगह पूरी तरह से पक्की हो जाएगी। ऐसे में इस मुकाबले की पिच को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि अब तक यहां 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में 300 से अधिक का स्कोर बनते हुए देखने को मिला है। इसमें एक मुकाबला में जहां टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने अपने नाम किया तो एक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही।

बल्लेबाजों का फिर से दिख सकता है दबदबा

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले में मौसम का भी असर पिच पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। हालांकि इसके बावजूद यहां की पिच पर नई गेंद से शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग मिल सकती है लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों का कमाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में इस मुकाबले में भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 300 से अधिक रनों का स्कोर बनाने की कोशिश करनी पड़ेगी। वहीं दूसरी बल्लेबाजी के समय ओस भी आने की संभावना है, जिससे बल्ले पर गेंद और बेहतर आएगी और रन बनाना थोड़ा आसान हो जाएगा।

अब तक ऐसा रहा लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का रिकॉर्ड

वनडे फॉर्मेट में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर अब तक 71 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 36 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं तो वहीं 33 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है। यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर देखा जाए तो वह 255 से 260 रनों के बीच है। वहीं लाहौर में सबसे ज्यादा रनों का पीछा अब तक 356 रनों का हुआ है।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज से बचकर रहे अफगानिस्तान, आज हो सकता है स्पेशल डे

भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, चोटिल प्लेयर ने शुरू कर दी गेंदबाजी; सामने आया VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल