1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के नए होम ग्राउंड में ऐसी होगी पिच और मौसम, साउथ अफ्रीका से खेला जाएगा पहला वनडे मैच

अफगानिस्तान के नए होम ग्राउंड में ऐसी होगी पिच और मौसम, साउथ अफ्रीका से खेला जाएगा पहला वनडे मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 18, 2024 02:13 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 02:13 pm IST

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी हैं। सीरीज का पहला मैच 18 सितंबर से खेला जाएगा।

AFG vs SA- India TV Hindi
अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : GETTY

AFG vs SA: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाली है। वनडे वर्ल्ड कप में सिर्फ दो बार आमने-सामने होने के बाद, दोनों टीमें पहली बार कोई वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में छह महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका दोनों ही टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे होंगे। जिसके कारण इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है।

इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही साउथ अफ्रीका टीम को बड़ा झटका तब लगा जब टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा इंजरी के कारण बाहर हो गए। उनकी जगह इस सीरीज के लिए एडेन मार्करम को कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के लिए शारजाह का मैदान अफगानिस्तान के लिए होम ग्राउंड होगा। अफगानिस्तान की काफी उत्सुकता से इस सीरीज का इंतजार कर रही होगी। इस बीच, अफगानिस्तान राशिद खान की वापसी से खुश होगा, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने गए थे। हालांकि वह मैच नोएडा में बारिश और खराब सुविधा के कारण नहीं खेला जा सका था। अगर उन्हें साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाना है तो स्पिनर को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और शारजाह की परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारजाह में पिच और मौसम का मिजाज कैसा होगा।

शारजाह की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

यह सीरीज का पहला वनडे मैच है, इसलिए पिच पर बल्लेबाजी करना आसान रहने की उम्मीद है। लेकिन पिच का हाल ऐसी है कि मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ यह निश्चित रूप से धीमी हो जाएगी और स्पिनर इस मुकाबले में हावी होते नजर आएंगे। इस पिच पर मध्यम गति के गेंदबाज भी सफल होंगे। बात करें मौसम के बारे में तो शारजाह का मौसम पूरी तरह से साफ है और यहां पर ज्यादा से ज्यादा तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 28 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। जोकि मैच के लिए पूरी तरह से सही है।

शारजाह के आंकड़ें

  • खेले गए मैच - 257
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच - 135
  • पहले गेंदबाजी करके जीते गए मैच - 120
  • औसत प्रथम पारी स्कोर - 223
  • उच्चतम स्कोर - 364 पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
  • उच्चतम स्कोर का पीछा - 285 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

दोनों टीमों का स्क्वाड

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, रीजी हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो , ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी , ब्योर्न फोर्टुइन, लिजाद विलियम्स, नकबा पीटर, एंडिले सिमलेन

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, रियाज हसन, बिलाल सामी, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, मोहम्मद नबी, नांगेयालिया खारोटे, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलिखिल, नवीद जादरान, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, अल्लाह गजनफर

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टी20 टीम की कप्तानी

IPL 2025 से पहले बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग की अब इस टीम में होगी एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल