1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हो गया बड़ा ऐलान, भारत के पड़ोसी देश के साथ 2 सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान; खेले जाएंगे इतने मैच

हो गया बड़ा ऐलान, भारत के पड़ोसी देश के साथ 2 सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान; खेले जाएंगे इतने मैच

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 24, 2025 02:15 pm IST,  Updated : Aug 24, 2025 02:15 pm IST

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश की टीम के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों सीरीज में कुल मिलाकर 6 मैच खेले जाएंगे।

afghanistan cricket team- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

एशिया कप 2025 के बाद अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है। अब इस लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के शेड्यूल का ऐलान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया गया है।

शारजाह स्टेडियम में खेले जाएंगे टी20 सीरीज के मुकाबले

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 3 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी टी20 मुकाबले शारजाह के मैदान पर खेले जाएंगे।

दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को और तीसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ACB के सीईओ ने कही ये बात

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO नसीब खान ने कहा कि हमें इस सीरीज में बांग्लादेश की मेजबानी करने पर गर्व है। ह दौरा हमारी साझेदारी की मजबूती और न्यूट्रल वेन्यू पर भी विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बीसीबी के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के लिए उत्सुक हैं। यह दौरा न केवल एशिया कप के बाद मूल्यवान प्रतिस्पर्धा प्रस्तुत करता है।

ऐसा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे क्रिकेट में अभी तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 11 में बांग्लादेश की टीम ने जीत दर्ज की है और 8 में अफगानिस्तान में बाजी मारी है। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 7 में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की है और 5 मैच बांग्लादेश ने जीते हैं।

यह भी पढ़ें:

हेड और मार्श की जोड़ी ने रच दिया इतिहास, वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कर दिया बड़ा करनामा

22 साल बाद हुआ ऐसा कमाल, दोनों ओपनर्स ने अफ्रीका के खिलाफ जड़े शतक; खौफ में आए बॉलर्स!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल