1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फ्री में स्टेडियम में जाकर इस तरह से देखें अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच

फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फ्री में स्टेडियम में जाकर इस तरह से देखें अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच

 Published : Sep 01, 2024 09:31 pm IST,  Updated : Sep 01, 2024 09:31 pm IST

AFG vs NZ Only Test: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच 9 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच में फैंस को फ्री में एंट्री मिलेगी। इसके लिए फैंस को बस रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

Afghanistan And New Zealand- India TV Hindi
Afghanistan And New Zealand Image Source : ICC/GETTY

Afghanistan vs New Zealand Test: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन में बहुत ही सुधार किया है। टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को मात दी थी। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट के बाद अब अफगानिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने के लिए तैयार है। अफगानिस्तानी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भारत के नोएडा में खेलना है। इसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है।

फैंस देख सकते हैं फ्री में मैच 

भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच को स्टेडियम में जाकर फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए फैंस को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और स्टेडियम के बाहर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाएंगे। जहां फैंस अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर टिकट प्राप्त कर सकते हैं और फ्री में मैच देख सकते हैं। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि रजिस्ट्रेशन किस तारीख से शुरू होंगे। 

अफगानिस्तान ने अभी तक खेले हैं कुल 9 टेस्ट मैच

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला भारत के खिलाफ ही साल 2018 में खेला था। तब से लेकर अब तक टीम ने 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की है और 6 मैच गंवाए हैं। अफगानिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की प्रीमिलिनरी स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है, जिसमें स्टार खिलाड़ी राशिद खान को जगह नहीं मिली है। प्रीमिलिनरी स्क्वाड में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को बनाया गया है।  

अफगानिस्तान का प्रीमिलिनरी स्क्वाड: 

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नायब, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, कैस अहमद , जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, खलील अहमद और यामा अरब।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल