1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs NZ: एडन मारक्रम ने रचा इतिहास, ग्रीम स्मिथ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

SA vs NZ: एडन मारक्रम ने रचा इतिहास, ग्रीम स्मिथ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 04, 2026 08:13 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 08:57 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने इतिहास रच दिया है। मारक्रम ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

Aiden Markram- India TV Hindi
एडन मारक्रम Image Source : AFP

SA vs NZ: कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में टॉस भले ही न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता, लेकिन साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम ने मैदान पर कदम रखने के साथ ही नया इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने 16 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

 एडन मारक्रम ने स्मिथ को छोड़ा पीछे

दरअसल, न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। टॉस हारने के बाद जब एडन मारक्रम साथी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ पारी का आगाज करने उतरे तो T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले साउथ अफ्रीकी कप्तान बन गए। मारक्रम का बतौर कप्तान T20 वर्ल्ड कप में ये 17वां मैच है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ग्रीम स्मिथ ने 2007 से 2010 के दौरान T20 वर्ल्ड कप के 16 मैचों में अफ्रीकी टीम की अगुवाई की थी। तब से ही यह रिकॉर्ड कायम था, जो अब मारक्रम ने ध्वस्त कर दिया है।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में यह उपलब्धि मारक्रम के लिए और भी खास है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस मैच को जीत में बदलकर टीम को फाइनल तक पहुंचा पाते हैं या नहीं। पिछले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने मारक्रम की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी थी। टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को रोमांचक मुकाबले में मात देकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया थआ। उस हार को भुलाकर अब एक बार फिर मारक्रम के पास अपनी टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाने का शानदार मौका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मकौंकी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम समेत कई स्टार खिलाड़ी पाकिस्तान टीम से बाहर, 6 नए चेहरे शामिल, जानें किसे बनाया कप्तान?

ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे पायदान पर किया कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल