1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Champions Trophy: सेमीफाइनल में पहुंचते ही लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी चोटिल, टीम के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट

Champions Trophy: सेमीफाइनल में पहुंचते ही लगा झटका, धाकड़ खिलाड़ी चोटिल, टीम के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 02, 2025 11:52 am IST,  Updated : Mar 02, 2025 11:55 am IST

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई।

Champions Trophy 2025 - India TV Hindi
साउथ अफ्रीका Image Source : GETTY

इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में एडेन मारक्रम साउथ अफ्रीका टीम के कार्यवाहक कप्तान की भूमिका में नजर आए। टीम के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में मारक्रम ने टीम की कमान संभाली। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर शान से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। कराची में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम महज 179 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने रस्सी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन के दम पर 180 रनों का टारगेट 3 विकेट खोकर 29.1 ओवरों में हासिल कर लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका जीत हासिल करने में कामयाब रही लेकिन एडेन मारक्रम चोटिल हो गए। मारक्रम को ये चोट उस समय लगी जब वह इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कार्यवाहक कप्तान मैदान पर फील्डिंग करने उतरे। इस दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए और पूरे समय मैदान के बाहर ही रहे। इस स्थिति में हेनरिक क्लासेन ने कप्तानी का जिम्मा संभाला और इंग्लैंड को 39 ओवर के भीतर समेट दिया। 

 मारक्रम ने चोट पर दिया अपडेट 

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए जब साउथ अफ्रीका का 174 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा, तब भी मारक्रम बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं आ सके। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि उन्हें गंभीर चोट लगी है। इंग्लैंड को हराने के बाद एडेन मारक्रम ने अपनी चोट पर बड़ा अपडेट दिया। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद मारक्रम ने कहा कि उनकी हैमस्ट्रिंग में ज्यादा दिक्कत नहीं है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में आराम करने से ठीक हो जाएंगे। 

गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

एडेन मारक्रम ने परिस्थितियों के अनुकूल जल्दी ढलने के लिए अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह पिच शुरू में धीमी थी, लड़कों ने परिस्थितियों के अनुकूल खुद को बहुत अच्छी तरह से ढाल लिया। हमने अपनी लेंथ बनाए रखी और अच्छी गेंदबाजी की। मार्को यानसेन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमारे लिए बहुत अहम रहा है, वह शुरुआत में विकेट लेता है और ऐसा करने के अलग-अलग तरीके खोजता है और वह कागिसो रबाडा के साथ भी अच्छी जोड़ी बनाता है।

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में किस टीम का किससे होगा मुकाबला? बन रहे ये सारे समीकरण

रोहित शर्मा के नाम होगा महाकीर्तिमानऐसा करते ही एबी डिविलियर्स छूट जाएंगे पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल