1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli: रिकी पॉन्टिंग के बाद अजीत अगरकर ने किया कपिल देव का विरोध, विराट कोहली की खराब फॉर्म पर छिड़ी जंग

Virat Kohli: रिकी पॉन्टिंग के बाद अजीत अगरकर ने किया कपिल देव का विरोध, विराट कोहली की खराब फॉर्म पर छिड़ी जंग

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 23, 2022 04:57 pm IST,  Updated : Jul 23, 2022 04:57 pm IST

Virat Kohli: विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर कपिल देव के बयान पर पहले रिकी पॉन्टिंग ने टिप्पणी की और अब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने इस बहस को बचकाना बताया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

Highlights

  • कोहली की खराब फॉर्म पर बहस जारी
  • कपिल देव के बयान के विरोध में सामने आए अजीत अगरकर
  • अगरकर ने मिलाया पॉन्टिंग की सुर में सुर

Virat Kohli: भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहा है। इस दौरे पर विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वे सुर्खियों में बने हुए हैं। वे अभी टीम से दूर हैं पर चर्चा उनके खराब फॉर्म की हो रही है। नवंबर 2019 में उनके बल्ले से आखिरी शतक निकला था, इसके बाद से वे लंबी पारी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हालिया इंग्लैंड दौरे पर भी वे लगातार नाकाम होते रहे, जिस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े किए। कपिल के सवालों के बाद, कोहली के बचाव में, पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग सामने आए और फिर उनके सुर में सुर मिलाते हुए पूर्व भारतीय गेंदबाज अजीत अगरकर ने भी कोहली का समर्थ किया।

कुछ दिन पहले कपिल ने कहा था कि जब महान स्पिनर आर अश्विन टेस्ट टीम से ड्रॉप हो सकते हैं तो कोहली को भी ड्रॉप किया जा सकता है। अगरकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के दौरान इस सीरीज के ऑनलाइन पार्टनर फैनकोड के प्लेटफॉर्म पर कहा कि कोहली की फॉर्म पर बहस करना बचकाना है।  

उन्होंने कहा, “खराब दौर से गुजरना जीवन का हिस्सा है। हर महान खिलाड़ी को इससे गुजरना पड़ा है। अगले साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेलना है। अगर वे इससे पहले खराब फॉर्म से निकल आते हैं तो उन्हें वक्त मिल जाएगा। आप उन्हें लंबे वक्त तक फॉर्म से बाहर नहीं देखना चाहते। मुझे लगता है कि उन्होंने उनके अच्छे पहलू को नहीं देखा है, उन्हें स्टार्ट मिलने लगा है, तभी वे निराश हो रहे हैं। कोहली को रिप्लेस करने को लेकर काफी बातें हो रही हैं जो मुझे बचकानी लगती हैं।”

कुछ ही दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पॉन्टिंग ने आईसीसी रिव्यू के दौरान कहा था कि अगर भारत कोहली को टीम से ड्रॉप करता है तो दुनिया की हर विरोधी टीम का अटैक इससे खुश होगा। इसी कड़ी में, अगरकर ने कहा कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में बाकी खिलाड़ी कितना भी बढ़िया प्रदर्शन करें, कोहली की मौजूदगी और उनके अनुभव की जरूरत होगी

उन्होंने कहा, “आईपीएल में तमाम बाकी खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन वर्ल्ड कप में अगर चेज करते हुए आप शुरुआती दो मैच हार जाते हैं तो आप कोहली को ढूंढना शुरू कर देंगे। उन्हें पता है कि दबाव में बल्लेबाजी कैसे की जाती है। बेशक कुछ और खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप कोहली पर सवाल खड़े करने शुरू कर दें। वर्ल्ड कप में आपको मुश्किल स्थिति में अपने बेस्ट प्लेयर की जरूरत होगी। उम्मीद है इससे पहले उनका आत्मविश्वास लौट आएगा।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल