1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आकाश आए और ऐसा छाए कि बुमराह से लेकर वसीम अकरम सब रह गए पीछे, एजबेस्टन में रचा गया नया इतिहास

आकाश आए और ऐसा छाए कि बुमराह से लेकर वसीम अकरम सब रह गए पीछे, एजबेस्टन में रचा गया नया इतिहास

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 07, 2025 01:21 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 01:21 pm IST

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट मैच में टीम इंडिया की 336 रनों से ऐतिहासिक जीत में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने गेंद से अहम भूमिका अदा की जिसमें उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किए। वहीं आकाश ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जो पहली बार किसी मेहमान टीम के गेंदबाज ने एजबेस्टन में किया।

Akash Deep- India TV Hindi
आकाश दीप Image Source : GETTY

भारतीय टीम ने जब एजबेस्टन टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया तो उसमें जसप्रीत बुमराह की जगह पर आकाश दीप को शामिल किया गया था। इस मैच में आकाश ने अपने चयन को प्रदर्शन के दम पर पूरी तरह से सही साबित करने के साथ कुल 10 विकेट हासिल किए। पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने उतरे आकाश ने जिस तरह से अपने गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया उसकी तारीफ पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट में एक ऐसा कारनामा भी किया जो अब तक इस मैदान पर खेले गए किसी भी टेस्ट मैच की चौथी पारी में कोई भी मेहमान तेज गेंदबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था।

आकाश दीप एजबेस्टन में चौथी पारी में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले मेहमान तेज गेंदबाज

एजबेस्टन टेस्ट मैच में आकाश दीप ने इंग्लैंड टीम की पहली पारी में कुल 4 विकेट हासिल किए थे तो वहीं दूसरी पारी में उनकी गेंदों का कहर और भी ज्यादा देखने को मिला जिसमें वह कुल 6 विकेट लेने में कामयाब रहे। आकाश दीप इसी के साथ एजबेस्टन के मैदान पर टेस्ट मैच की चौथी पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले मेहमान गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले इस मैदान पर मेहमान तेज गेंदबाज के रूप में सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड पैट कमिंस के नाम पर था, जिन्होंने साल 2019 में यहां पर मुकाबला खेलते हुए चौथी पारी में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

एजबेस्टन में विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट की चौथी पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

  • आकाश दीप - 99 रन देकर 6 विकेट (साल 2025)
  • पैट कमिंस - 32 रन देकर 4 विकेट (साल 2019)
  • क्लाइव लॉयड - 26 रन देकर 2 विकेट (साल 1973)
  • वसीम अकरम - 41 रन देकर 2 विकेट (साल 1987)
  • वेंकटेश प्रसाद - 50 रन देकर 2 विकेट (साल 1996)
  • इमरान खान - 61 रन देकर 2 विकेट (साल 1987)
  • जेफ एलॉट - 71 रन देकर 2 विकेट (साल 1999)
  • जसप्रीत बुमराह - 74 रन देकर 2 विकेट (साल 2022)

आकाश दीप ने 49 साल पुराना माइकल होल्डिंग का कारनामा दोहराया

इंग्लैंड के खिलाफ आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में कुल 187 रन देने के साथ 10 विकेट हासिल किए। वहीं इसी के साथ उन्होंने 49 साल पुराने माइकल होल्डिंग के एक कारनामे को भी दोहराया। आकाश दीप ने इस मैच में इंग्लैंड की चौथी पारी में उनके टॉप-5 बल्लेबाजों में से चार को अपना शिकार बनाया। इससे पहले सिर्फ ये कारनामा साल 1976 में माइकल होल्डिंग ने किया था।

ये भी पढ़ें

10 विकेट हॉल लेने के बाद इमोशनल हुए आकाश दीप, कैंसर से जूझ रही बहन को डेडिकेट की ये जीत

आकाश दीप ने मिट्टी में मिलाया 39 साल पुराना रिकॉर्ड, 10 विकेट लेकर रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल