इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इस मैच में वैसे तो भारत के सभी गेंदबाजों ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह आकाश दीप हैं। आकाश दीप को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में मौका दिया गया था। उन्होंने मौके का फायदा दोनों हाथों से उठाया और भारत की जीत की दहलीज पर खड़ा दिया।
आकाश दीप ने झटका अपने करियर का पहला पांच विकेट हॉल
एजबेस्टन में खेले गए इस टेस्ट मैच में आकाश दीप ने पहली पारी में चार विकेट अपने नाम किए थे। उसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी उसी प्रदर्शन को जारी रखा और पांच विकेट हॉल अपने नाम किए। यह आकाश दीप के करियर का पहला पांच विकेट हॉल है। तेज गेंदबाज ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने दूसरी पारी में बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ को आउट करके पांच विकेट हॉल अपने नाम किया और उन्होंने इसके बाद उन्होंने प्लेयर के साथ जमकर जश्न मनाया। उनके इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
आकाश दीप के करियर की बात करें तो यह उनके करियर का आठवां टेस्ट मैच है। वह टेस्ट फॉर्मेट में अब तक 14 पारियों में 24 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 29.04 और इकॉनमी रेट 3.75 का रहा है। वह इंग्लैंड में अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं और उन्होंने अपने पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब देखना ये होगा कि उन्हें लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।
यह भी पढ़ें
70 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ये कारनामा, कप्तान बनते ही इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास
हो गया बड़ा ऐलान, भारत में शुरू होगी ये नई क्रिकेट लीग; 6 टीमें लेंगी हिस्सा