1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार 8 गेंदों में जड़े 8 छक्के, भारतीय बल्लेबाज ने रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

लगातार 8 गेंदों में जड़े 8 छक्के, भारतीय बल्लेबाज ने रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

 Published : Nov 09, 2025 04:37 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 05:20 pm IST

रणजी ट्रॉफी मैच में आकाश कुमार चौधरी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाया है और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

akash kumar choudhary- India TV Hindi
आकाश कुमार चौधरी Image Source : @BCCI DOMESTIC X

क्रिकेट पूरी दुनिया में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। रोज कोई ना कोई क्रिकेट मैच हो रहा है और इसी वजह से रिकॉर्ड बन या टूट रहे हैं। भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मेघालय की तरफ से खेलते हुए आकाश कुमार चौधरी ने कमाल की बल्लेबाजी की है और गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी है।

आकाश कुमार ने कर डाला ऐतिहासिक करिश्मा

आकाश कुमार चौधरी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 126वें ओवर में स्पिनर लिमर डाबी के ओवर में छह छक्के जड़े। उन्होंने दो छक्के बॉलर टीएनआर की गेंदों पर भी लगाए। इसी के साथ उन्होंने लगातार 8 गेंदों में 8 छक्के जड़ दिए। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार 8 गेंदों में 8 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं और विस्फोटक बल्लेबाजी से यह ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकाश ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

आकाश सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक ओवर में 6 छक्के लगाए हैं। उनसे पहले रवि शास्त्री और गैरी सोबर्स भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने 11 गेंदों में फिफ्टी भी जड़ी है और वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकाश से पहले सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड लीसेस्टरशायर के वेन नाइट के नाम था। उन्होंने साल 2012 में 12 गेंदों में 50 रन बनाए थे, जबकि क्लाइव इनमैन ने 1965 में सिर्फ 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाया था। अब आकाश इन दोनों से आगे निकल गए हैं।

अरुणाचल प्रदेश ने 628 रन बनाकर पारी कर दी घोषित

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में आकाश कुमार चौधरी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। मैच में उन्होंने कुल 14 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अर्पित भटेवरा ने दोहरा शतक लगाते हुए 207 रनों की पारी खेली। राहुल दलाल और किशन लिंगदोह ने भी शतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही मेघालय की टीम ने 628 रनों का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। फिर अरुणाचल प्रदेश के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और खास कमाल नहीं दिखा पाए और पूरी टीम सिर्फ 73 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसी तरह से मेघालय को पहली पारी के आधार पर 555 रनों की बढ़त मिल गई।

यह भी पढ़ें:

रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर की पारी गई बेकार, पहले T20I में न्यूजीलैंड को मिली रोमांचक जीत

कोलकाता टेस्ट खेलेंगे ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, हुआ बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल