1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आंद्रे रसेल ने रच दिया इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज

आंद्रे रसेल ने रच दिया इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज

 Published : Jun 27, 2025 10:49 am IST,  Updated : Jun 27, 2025 11:17 am IST

आंद्रे रसेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो रनों की बरसात होना तय है। अब उन्होंने टी20 क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल की है।

आंद्रे रसेल- India TV Hindi
आंद्रे रसेल Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज के सुपरस्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल इस समय मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। अब उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेलते हुए छोटी, लेकिन आक्रामक पारी खेली है। रसेल ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए हैं, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। इसी के साथ वह उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 750 छक्के पूरे कर लिए हैं।

गेल के नाम हैं सबसे ज्यादा टी20 छक्के

आंद्रे रसेल टी20 क्रिकेट में 750 छक्के पूरे करने वाले कुल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड ऐसा कर चुके हैं। गेल ने टी20 क्रिकेट में कुल 1056 छक्के लगाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वहीं पोलार्ड ने 916 छक्के जड़े हैं।

रसेल टी20 क्रिकेट में बना चुके 9000 से ज्यादा रन

आंद्रे रसेल की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट के 558 मैचों में कुल 9227 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 610 चौके और 751 छक्के लगाए हैं। रसेल टी20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज:

  • क्रिस गेल-1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड-916 छक्के
  • आंद्रे रसेल-751 छक्के
  • निकोलस पूरन-641 छक्के
  • एलेक्स हेल्स-563 छक्के

आंद्रे रसेल की टीम को मिली हार

मेजर क्रिकेट लीग 2025 में लॉस एजिंल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। टीम के लिए आंद्रे फ्लेचर ने 104 रनों की पारी खेली। उनके अलावा उन्मुक्त चंद ने 41 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 30 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़ा स्कोर बना पाई। इसके बाद वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए मिचेल ओवन (43 रन), ग्लेन मैक्सवेल (42 रन) और ग्लेन फिलिप्स (33 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल