Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एंड्रयू बलबिरनी ने वनडे क्रिकेट में रच दिया इतिहास, वेस्टइंडीज की जमकर ली खबर

एंड्रयू बलबिरनी ने वनडे क्रिकेट में रच दिया इतिहास, वेस्टइंडीज की जमकर ली खबर

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : May 21, 2025 06:39 pm IST, Updated : May 21, 2025 06:40 pm IST

Andrew Balbirnie Record: एंड्रयू बलबिरनी आयरलैंड के पहले और अब तक आखिरी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दो शतक लगाने का काम किया है। इस टीम का बाकी कोई भी बल्लेबाज ये काम नहीं कर पाया है।

एंड्रयू बलबिरनी- India TV Hindi
Image Source : GETTY एंड्रयू बलबिरनी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस वक्त आयरलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला बुधवार को है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के ​बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज की हालत खराब कर दी। खास तौर पर एंड्रयू बलबिरनी ने शानदार शतक ठोका। वैसे तो वनडे क्रिकेट में शतक लगते ही रहते हैं, लेकिन एंड्रयू बलबिरनी का ये शतक बहुत ज्यादा खास है। उनके लिए ये एक ऐतिहासिक और यादगार लम्हा है।

एंड्रयू बलबिरनी ने लगाया अपना नौवां वनडे शतक

एंड्रयू बलबिरनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक ठोकने का काम किया। वैसे तो ये उनका वनडे क्रिकेट में नौवां शतक है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी ये वनडे में दूसरी सेंचुरी है। खास बात ये है कि एंड्रयू बलबिरनी आयरलैंड के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में शतक लगाया है। इसके अलावा आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे शतक नहीं लगा पाया है। 

साल 2019 के बाद फिर से उसी टीम के खिलाफ ठोकी सेंचुरी

अभी तक तो बात एक शतक की थी, लेकिन अब तो एंड्रयू बलबिरनी ने दूसरा शतक ठोककर इतिहास रच ​दिया है। इससे पहले एंड्रयू बलबिरनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में शतक लगाया था और करीब छह साल बाद उसी टीम के खिलाफ एक और शतक उन्होंने लगा दिया है। यानी अब तक वे आयरलैंड के पहले और आखिरी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ शतक लगाया है। 

पारी का आगाज करने आए एंड्रयू बलबिरनी ने खेली बेहतरीन पारी 

एंड्रयू बलबिरनी ने 131 बॉल पर ही अपना शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और चार आसमानी छक्के लगाने का काम किया है। कप्तान पॉल स्टरर्लिंग के साथ पारी का आगाज करने उतरे एंड्रयू बलबिरनी ने बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। कप्तान पॉल स्टरर्लिंग अर्धशतक लगाकर आउट हो गए, लेकिन एंड्रयू बलबिरनी ने वेस्टइंडीज के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और जबरदस्त ​तरीके से बल्लेबाजी कर रहे। अभी तो ये सीरीज का पहला ही मुकाबला है, अगर एंड्रयू बलबिरनी का यही फार्म जारी रहा तो वे बाकी बचे हुए मैचों में कुछ और भी कारनामा कर सकते हैं। हालांकि वे अपनी पारी को ज्यादा नहीं बढ़ा पाए और 138 बॉल पर 112 रन बनाकर आउट हो गए। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement