1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'वो एक फिनिशर है', IPL में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे इस खिलाड़ी ने जीता अनिल कुंबले का दिल

'वो एक फिनिशर है', IPL में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे इस खिलाड़ी ने जीता अनिल कुंबले का दिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 02:36 pm IST

अनिल कुंबले ने आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे एक खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Anil Kumble- India TV Hindi
Anil Kumble Image Source : TWITTER

IPL 2022 के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने पंजाब किंग्स की टीम थी। इन दोनों ही टीमों के बीच शनिवार की रात को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जहां पंजाब की टीम ने आखिरी ओवर में 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में एक बड़ा रोल पंजाब के बल्लेबाज शाहरुख खान की। शाहरुख ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा दिखाते हुए आखिरी ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी। अब शाहरुख को लेकर पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने एक बड़ा बयान दिया है। 

कुंबले ने जमकर की शाहरुख की तारीफ

पंजाब ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया। सिकंदर रजा ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक (57) बनाया जबकि शाहरुख खान ने 10 गेंदों में तेज तर्रार नाबाद 23 रन बनाए। शाहरुख को पंजाब किंग्स के लिए उनके आलराउंड प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले से सराहना मिली जिन्होंने शाहरुख के अच्छी फील्डिंग को सराहा। कुंबले ने कहा कि पंजाब की टीम फील्डिंग में काफी प्रभावशाली थी। उनकी ग्राउंड फील्डिंग अच्छी थी और कैचिंग बेहतरीन थी। खास तौर पर डीप में शाहरुख खान की फील्डिंग। यह आसान नहीं है क्योंकि आपको न केवल बॉल के नीचे आना है बल्कि बॉउंड्री लाइन की भी चिंता करनी है।

शाहरुख को बताया फिनिशर

पंजाब किंग्स के साथ पहले रह चुके कुंबले ने शाहरुख के बल्लेबाजी प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि वह एक फिनिशर हैं। यह चीज वह तमिलनाडु की तरफ से खेलते हुए करते थे और उन्हें यहां मैच फिनिश करते देखना सुखद अनुभव था। पिछले मैच में भी उन्होंने पारी के अंत में कैमियो खेला था लेकिन इस मुकाबले में दबाव वाली स्थिति थी। पंजाब को आखिरी दो ओवरों में 20 रन बनाने थे। उन्होंने नाबाद 23 रन बनाकर पंजाब को जीत दिला दी। इससे उन्हें टूर्नामेंट के शेष हिस्से के लिए आत्मविश्वास मिलेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल