1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस तेज गेंदबाज का करियर हो सकता है खत्म, मैदान से अनिश्चितकाल के लिए हुआ बाहर

इस तेज गेंदबाज का करियर हो सकता है खत्म, मैदान से अनिश्चितकाल के लिए हुआ बाहर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 26, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 04:06 pm IST

साउथ अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया मैदान से लंबे समय के लिए बाहर हो गए हैं, जिसमें उनकी वापसी कब होगी इसको लेकर भी कुछ तय नहीं है।

Anrich Nortje- India TV Hindi
एनरिक नॉर्खिया Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका टीम को एक बड़ा झटका उनके तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के रूप में लगा है, जो इंजरी के चलते अब मैदान पर कब तक वापसी कर पाने में कामयाब हो पाएंगे इसको लेकर कुछ भी तय नहीं है। एनरिक नॉर्खिया की इस इंजरी का खुलासा उस समय हुआ जब जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान किया गया। नॉर्खिया अमेरिका में खेली जा रही मेजर क्रिकेट लीग के इस सीजन में खेलने के लिए भी नहीं पहुंचे जिसमें उन्हें लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम से खेलना था।

इस साल नॉर्खिया ने खेले सिर्फ 2 मुकाबले

एनरिक नॉर्खिया की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, लेकिन साल 2025 उनके लिए अब तक बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। नॉर्खिया इस साल सिर्फ 2 बार ही मैदान पर उतरने में कामयाब हो सके जिसमें उन्होंने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से दो मैच खेले थे। साउथ अफ्रीका टीम के हेड कोच सुकरी कोनार्ड ने एनरिक नॉर्खिया की इंजरी को लेकर दिए बयान में कहा कि हमें अभी देखना होगा कि उसकी चोट कितनी गंभीर है और वह कब तक मैदान से बाहर रहने वाला है।

वह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज है और इस तरह की इंजरी से वापसी कर पाना किसी के लिए आसान काम नहीं होता है। ये बात सही है कि हम उसके लिए चिंतित हैं, लेकिन हम एनरिक को वापसी करने का हर मौका देना चाहते हैं। अब मेडिकल टीम को तय करना है कि वह उसकी इंजरी के मामले में किस तरह से आगे बढ़ने का फैसला लेती है।

नॉर्खिया ने साल 2024 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

बैक इंजरी से जूझ रहे एनरिक नॉर्खिया ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका की जर्सी में इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। नार्खिया ने इसके बाद टी20 क्रिकेट में फोकस करने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि पैर के अंगूठे में फ्रेक्चर होने से वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे और उसके ठीक बाद बैक इंजरी की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो गए थे। एनरिक नॉर्खिया ने अब तक 19 टेस्ट, 22 वनडे और 42 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 70, 36 और 53 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें

ब​र्मिंघम में भी ऋषभ पंत का शतक पक्का! एक ही मैच में ठोक दिए थे इतने सारे रन

IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर होगा ये खिलाड़ी, क्या शुभमन गिल दिखा पाएंगे जिगरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल