1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs SRH: अर्जुन तेंदुलकर की एक महीने बाद होगी टीम में वापसी! रोहित शर्मा चल सकते हैं यह तगड़ी चाल

MI vs SRH: अर्जुन तेंदुलकर की एक महीने बाद होगी टीम में वापसी! रोहित शर्मा चल सकते हैं यह तगड़ी चाल

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 20, 2023 09:35 pm IST,  Updated : May 20, 2023 09:35 pm IST

अर्जुन तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही पिछले मुकाबले में अपना पहला आईपीएल विकेट लिया था। उन्होंने इस सीजन चार मुकाबले खेले हैं।

अर्जुन तेंदुलकर- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर Image Source : IPL TWITTER, PTI

आईपीएल 2023 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। प्लेऑफ के नजरिए से देखें तो जहां हैदराबाद की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं मुंबई के लिहाज से यह बहुत अहम मुकाबला है। मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में सीजन का आखिरी मैच खेलेगी जहां हर हाल में टीम को जीतना होगा और यह जीत भी बड़ी होनी चाहिए। इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ी चाल चल सकते हैं और करीब एक महीने के बाद वह अर्जुन तेंदुलकर की टीम में वापसी करवा सकते हैं। 

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने 16 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद आखिरी मुकाबला उन्होंने 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ किया था। उस मैच में उन्होंने शुरुआती दो ओवर में रिद्दिमान साहा का विकेट लेकर किफायती गेंदबाजी भी की थी। लेकिन फिर कप्तान ने उन्हें ओवर नहीं दिया था। इसके बाद पिछले मैच से पहले लखनऊ के खिलाफ सामने आया कि उनके बॉलिंग हैंड में कुत्ते ने काट लिया था। इसी बीच अरशद खान और आकाश मधवाल जैसे खिलाड़ी भी सामने आए। यह दोनों ही खिलाड़ी कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए। 

Arjun Tendulkar
Image Source : PTIअर्जुन तेंदुलकर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था आखिरी मुकाबला

अर्जुन तेंदुलकर की होगी वापसी...

वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने जितने भी चार मैच खेले उसमें उनका एक 31 रनों का ओवर हटा दिया जाए तो उसके अलावा शुरुआती ओवर में वह लगातार किफायती रहे थे। सनराइजर्स के खिलाफ ही पिछले मुकाबले में अर्जुन ने अपना पहला आईपीएल विकेट लिया था और आखिरी ओवर फेंकते हुए मुंबई को जीत भी दिलाई थी। अब प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में जीतना जरूरी है। ऐसे में एक बार फिर से अर्जुन तेंदुलकर की टीम में वापसी हो सकती है। ऐसा तब और संभव हो जाता है जब आकाश और अरशद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अर्जुन ने चार मैचों में 3 विकेट लिए थे और उनकी इकॉनमी 9.3 की थी। वहीं अरशद ने 6 मैचों में 13.4 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी और पांच विकेट झटके थे। आकाश मधवाल ने भी 5 मैचों में चार विकेट लिए थे और उनकी इकॉनमी भी करीब 9 की थी।

Arjun Tendulkar
Image Source : PTIअर्जुन तेंदुलकर ने चार मैचों में खेले तीन विकेट

ऐसी हो सकती है MI की Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहेरेनडार्फ।

यह भी पढ़ें:-

CSK को मिला प्लेऑफ का टिकट, मुश्किल हो सकती है LSG की राह! जानें समीकरण

IPL 2023: बेंगलुरु में भारी बारिश, मौसम ने बढ़ाई RCB की टेंशन; प्लेऑफ की रेस में बड़ा ट्विस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल