1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: बेंगलुरु में भारी बारिश, मौसम ने बढ़ाई RCB की टेंशन; प्लेऑफ की रेस में बड़ा ट्विस्ट

IPL 2023: बेंगलुरु में भारी बारिश, मौसम ने बढ़ाई RCB की टेंशन; प्लेऑफ की रेस में बड़ा ट्विस्ट

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 20, 2023 06:05 pm IST,  Updated : May 20, 2023 06:05 pm IST

आरसीबी को अपना आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है। पर अब बारिश ने बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है।

RCB Playoffs Scenarios, IPL 2023, Bengaluru Rains- India TV Hindi
RCB Playoffs Scenarios, IPL 2023 Image Source : TWITTER, IPL

आईपीएल 2023 का 70वां यानी आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार 21 मई को बेंगलुरु में खेला जाना है। गुजरात की टीम अभी तक इकलौती टीम है जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं आरसीबी अभी तक अपने प्लेऑफ के टिकट के लिए लड़ाई कर रही है। आरसीबी की टीम के लिए प्लेऑफ की राह उसकी जीत पर निर्भर कर रही है। हारने पर टीम प्लेऑफ में जाने का मौका गंवा सकती है। वहीं अब एक ऐसा ट्विस्ट सामने आया है जिससे आरसीबी की टीम और उसके फैंस की टेंशन बढ़ गई है। बेंगलुरु में शनिवार को भारी बारिश की खबरें सामने आई हैं। साथ ही रविवार का मौसम का पूर्वानुमान भी चिंतित करने वाला है।

आरसीबी के लिए प्लेऑफ के समीकरण की बात करें तो उसके अभी 13 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक हैं। अगर उसे प्लेऑफ में जाना है तो पहले तो उसे अपना आखिरी मुकाबला जीतकर 16 अंक पाने होंगे। वहीं उसके बाद उसे मुंबई इंडियंस की सनराइजर्स हैदराबाद से हार या फिर करीबी जीत की कामना करनी होगी। इस स्थिति में आरसीबी के 16 अंक हो जाएंगे और उसका नेट रनरेट भी मुंबई से बेहतर ही रहेगा। पर अब इस समीकरण में बारिश ने ट्विस्ट पैदा कर दिया है। 

आरसीबी की प्लेऑफ की राह में बड़ा ट्विस्ट
Image Source : IPLआरसीबी की प्लेऑफ की राह में बड़ा ट्विस्ट

बारिश करेगी RCB को प्लेऑफ से बाहर!

अगर बारिश ने इस मैच में खलल डाला और मुकाबला नहीं हुआ तो आरसीबी और गुजरात दोनों को 1-1 अंक मिलेगा। ऐसे में आरसीबी 15 अंक तक रहे जाएगी। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। वहीं चेन्नई अपना मुकाबला दिल्ली से जीतकर 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ जाएगी। वहीं अगर लखनऊ की टीम केकेआर से जीती तो उसके भी 17 अंक हो जाएंगे और वो भी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वरना हारने की स्थिति में उसके भी 15 अंक रह जाएंगे। लेकिन लखनऊ का नेट रनरेट आरसीबी से बहुत अच्छा है। ऐसे में आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

क्या है मौसम का पूर्वानुमान?

अगर मौसम के पूर्वनुमान की बात करें तो बेंगलुरु का वेदर फोरकास्ट आरसीबी और उसके फैंस को चिंतित कर सकता है। शनिवार को भी यहां बारिश शाम को हई। वहीं एक्यूवेदर के मुताबिक रविवार को शाम 7 बजे 65 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं 8 बजे 49, 9 बजे 65, 10 बजे 40 और 11 बजे 34 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। यानी शाम का यह मैच मुश्किल में पड़ सकता है। ऐसे में आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। अगर बारिश ने खलल नहीं डाला तो यह मैच हारने पर ही आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है। वरना जीत आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है। ऐसे में आरसीबी की टीम और फैंस कामना करेंगे कि बारिश के कारण यह मैच रद्द ना हो।

यह भी पढ़ें:-

KKR vs LSG: कोलकाता में मूसलाधार बारिश, MI और RCB पर जीतकर भी बाहर होने का खतरा

रुतुराज गायकवाड़ का IPL में बड़ा कमाल, अपने ही गुरू को छोड़ दिया पीछे

History Repeats: IPL में 366 दिन के बाद फिर बना ऐसा समीकरण, इतिहास दोहराने की दहलीज पर RCB

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल