1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर पिता सचिन तेंदुलकर को वानखेड़े में देंगे खास गिफ्ट!

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर पिता सचिन तेंदुलकर को वानखेड़े में देंगे खास गिफ्ट!

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 21, 2023 11:28 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 11:28 pm IST

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक आईपीएल 2023 में दो मैचों में 4.5 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट झटका है।

सचिन तेंदुलकर और...- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर Image Source : TWITTER, PTI

IPL 2023, MI vs PBKS: आईपीएल 2023 में अपना छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस की टीम 22 अप्रैल शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच में एक बार फिर से पूरी दुनिया की नजरें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर होंगी। अर्जुन ने रविवार 16 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला विकेट लेकर और आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड करते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। अब वह अपना तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल सकते हैं और अपने पिता सचिन तेंदुलकर को होम ग्राउंड वानखेड़े में एक खास तोहफा भी दे सकते हैं।

दरअसल सचिन रमेश तेंदुलकर का सोमवार 24 अप्रैल को 50वां जन्मदिन है। इस खास दिन से पहले अर्जुन अपने पिता को अपने शानदार प्रदर्शन से उन्हें खास गिफ्ट दे सकते हैं। अर्जुन ने अभी तक दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी बॉलिंग स्पीड पर जहां काफी डिबेट हो रहा है। वहीं उनकी सटीक लाइन लेंथ और यॉर्कर पर भई काफी चर्चा हुई है। अर्जुन की कई दिग्गजों ने भी जमकर तारीफ की है। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ वह एक बार फिर से कमाल कर सकते हैं।

रोहित शर्मा ने सौंपी थी कैप

अर्जुन तेंदुलकर को केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी मेडन कैप सौंपी थी। इसके बाद वह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने उतरे। दोनों मैचों में उन्होंने पहला ओवर फेंकते हुए मुंबई के लिए अटैक की शुरुआत की है। उन्होंने पहले मैच में 2 ओवर में 17 रन दिए थे तो दूसरे मैच में 2.5 ओवर में 18 रन देकर उन्होंने एक विकेट झटका था। अभी तक उनकी सटीक लाइन लेंथ किफायती गेंदबाजी ने सभी को खासा प्रभावित किया है। अब देखा होगा कि आगे आने वाले मैचों में वह कितना प्रभावित कर पाते हैं। वह पिछले तीन साल से मुंबई के स्क्वॉड का हिस्सा थे और इस बार उन्हें फाइनली डेब्यू का मौका मिला।

अर्जुन तेंदुलकर की बॉलिंग में एक खासियत?

अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में शुरुआत करते हुए बहुत विकेट नहीं लिए लेकिन उनकी इकॉनमी चर्चा का विषय रही। यही उनकी गेंदबाजी में अभी तक की एक बड़ी खासियत दिखी है। घरेलू क्रिकेट में भी उनकी इकॉनमी शानदार रही है। उनके अब तक 7 लिस्ट ए मुकाबले के ग्राफ को देखें तो उन्होंने 9 टी20 मैच खेले हैं। लिस्ट ए में अर्जुन के नाम 4.98 की इकॉनमी से 8 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी20 में वह 12 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी 6.60 की है। वनडे और टी20 दोनों में भी वह अभी तक किफायती साबित हुए हैं। फर्स्ट क्लास में अर्जुन ने 3.42 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं और एक शतक समेत 223 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी में भी उन्होंने रणजी डेब्यू पर शतक लगाकर कमाल किया था। 120 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।

यह भी पढ़ें:-

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी पर मचा बड़ा बवाल, शाहिद अफरीदी का नाम चर्चा में...

अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू देख सुनील गावस्कर को याद आया बेटे रोहन का पहला मैच, IPL में भी खेले इतने मैच

IPL 2023: वीकेंड पर लगेगा हाईवोल्टेज मुकाबलों का तड़का, चारों मैच में उतरेंगे एक से बढ़कर एक स्टार्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल