1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी पर मचा बड़ा बवाल, शाहिद अफरीदी का नाम चर्चा में...

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी पर मचा बड़ा बवाल, शाहिद अफरीदी का नाम चर्चा में...

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Apr 19, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 05:29 pm IST

Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक दो मैचों में एक विकेट झटका है और उनकी इकॉनमी शानदार रही है।

शाहिद अफरीदी और...- India TV Hindi
शाहिद अफरीदी और अर्जुन तेंदुलकर Image Source : TWITTER, IPL

Arjun Tendulkar Bowling: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार को केकेआर के खिलाफ जब अपना आईपीएल डेब्यू किया उस वक्त सोशल मीडिया पर ट्वीट्स का सैलाब आ गया। लंबे समय से जूनियर तेंदुलकर का सभी को इंतजार था। अपने दोनों डेब्यू मैचों में अर्जुन ने किफायती गेंदबाजी के लिए काफी सुर्खियां बटोरी हैं। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 2 ओवर में 17 रन दिए थे तो हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 2.5 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर एक विकेट लिया। अपना पहला विकेट लेने के बाद जहां अर्जुन ने क्रिकेट जगत से जमकर प्रशंसा बटोरी। वहीं एक वर्ग या फिर कहें कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने उनकी गेंदबाजी में खामिया निकालते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी बीच शाहिद अफरीदा का नाम भी चर्चा में आया।

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने डेब्यू मैच में पहला ओवर फेंकते हुए सिर्फ चार रन दिया। उसके बाद हालांकि, उनका दूसरा ओवर थोड़ा महंगा गया। कुल 2 ओवर में उन्होंने 17 रन दिए और कोई भी विकेट उन्हें नहीं मिला। फिर उस मैच के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा ने भी अर्जुन से शुरुआती करवाई और उन्होंने पहले 2 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर किफायती शुरुआत की। इसके बाद पारी के अंतिम ओवर में 20 रन डिफेंड करते हुए अर्जुन ने सिर्फ 4 रन दिए अपना पहला विकेट भी लिया। सोशल मीडिया पर अर्जुन लगातार ट्रेंड हो रहे थे लेकिन एक खेमा उनकी वाहवाही कर रहा था तो दूसरा उनको ट्रोल करने में जुटा था।

Arjun Tendulkar: भुवनेश्वर कुमार के रूप में अर्जुन को मिला पहला आईपीएल विकेट
Image Source : APArjun Tendulkar: भुवनेश्वर कुमार के रूप में अर्जुन को मिला पहला आईपीएल विकेट

शाहिद अफरीदी का नाम चर्चा में...?

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने सीधे तौर पर अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया। पर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के गैंग ने अर्जुन की बॉलिंग स्पीड को मुद्दा बना लिया। दरअसल दूसरे मैच में पहला ओवर फेंकते हुए आखिरी गेंद अर्जुन तेंदुलकर ने सिर्फ 107 किमी प्रति घंटे की स्पीड से फेंकी थी। इस पर लोगों ने शाहिद अफरीदी का वो स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी ने सबसे तेज 134 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी की थी। अर्जुन की गति की बात करें तो उनकी अधिकतम स्पीड दोनों मुकाबलों में सिर्फ 130 किमी प्रति घंटे तक की ही रही है। यही कारण है कि वह सोशल मीडिया पर अपनी गेंदबाजी की गति के लिए ट्रोल होने लगे। एक खेमा ऐसा भी था जो वेंकटेश प्रसाद जैसे गेंदबाजों का उदाहरण देकर उनके पक्ष में ट्वीट कर रहा था। सोशल मीडिया पर उनकी बॉलिंग स्पीड पर डिबेट छिड़ गया।

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी में एक खास बात?

अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में शुरुआत करते हुए बहुत विकेट नहीं लिए हैं लेकिन उनकी इकॉनमी चर्चा का विषय रही है। यही उनकी गेंदबाजी में अभी तक एक खास बात नजर आई है। घरेलू क्रिकेट में भी जूनियर तेंदुलकर खासा किफायती रहे हैं। उनके अब तक 7 लिस्ट ए मुकाबले के ग्राफ को देखें तो उन्होंने 9 टी20 मैच खेले हैं। लिस्ट ए में उनके नाम 4.98 की इकॉनमी से 8 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी20 में अर्जुन 12 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी 6.60 की है। वनडे और टी20 दोनों में ही वह अभी तक किफायती साबित हुए हैं। फर्स्ट क्लास में अर्जुन ने 3.42 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं और एक शतक समेत 223 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी में भी उन्होंने रणजी डेब्यू पर शतक लगाकर कमाल किया था। 120 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023: महज लाखों में है इन खिलाड़ियों की सैलरी, पर जलवा सबसे ज्यादा; देखें पूरी लिस्ट

अर्जुन में पिता सचिन तेंदुलकर की ये खास झलक, सुनील गावस्कर ने किया बड़ा दावा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल